{"_id":"5e241bf58ebc3e4b130d49cf","slug":"isis-terrorist-weight-135-kg-shifa-al-nima-also-known-as-jabba-the-jihadi-captured-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया आईएसआईएस का 135 किलो वजनी आतंकी, ट्रक में डालकर ले जाना पड़ा जेल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पकड़ा गया आईएसआईएस का 135 किलो वजनी आतंकी, ट्रक में डालकर ले जाना पड़ा जेल
Sun, 19 Jan 2020 02:38 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 19 Jan 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
आईएसआईएस का 135 किलो वजनी आतंकी
- फोटो : @AliBaroodi/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक की स्वाट टीम को मोसुल शहर में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां आईएसआईएस के ठिकाने पर छापे के दौरान टीम ने शिफा अल निमा नाम के एक बड़े आतंकी को गिरफ्तार किया। उसका वजन इतना ज्यादा था कि वह पुलिस की कार में फिट नहीं आ रहा था, इसलिए टीम को उसे ट्रक में डालकर जेल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
इस आतंकी का वजन 135 किलो बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उसे गिरफ्तार किया गया तो वह अपने भारी वजन के कारण बिस्तर से उठ नहीं पा रहा था। आईएसआईएस के आतंकी इसे 'जब्बा द जेहादी' कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन
इसे मुफ्ती अबु अब्दुल बारी के नाम से भी जाना जाता है। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि यह आतंकी 'सुरक्षा बलों के खिलाफ भड़काऊ भाषण' देने के लिए जाना जाता था और इसे आईएसआईएस गिरोह के शीर्ष नेताओं में से एक माना जाता है। बयान में कहा गया है कि शिफा अल निमा ने कई फतवे जारी किए थे और उन मौलवियों को फांसी देने का आदेश दिया था, जिन्होंने आईएसआईएस में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जब इस आतंकवादी समूह ने मोसुल शहर पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
ब्रिटिश कार्यकर्ता माजिद नवाज के मुताबिक, शिफा अल निमा का काम अपने भाषणों के जरिए आतंकियों को तैयार करना भी था। वह लोगों के दिमाग में जहर घोलने का काम करता था। अब इस आतंकी का पकड़ा जाना इराकी सेना के लिए एक बड़ी कामयाबी, जबकि आईएसआईएस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि बगदादी की मौत के बाद यह आतंकी संगठन शिफा अल निमा जैसे बड़े आतंकियों की बदौलत फिर से खड़ा हो सकता है।