फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Is there a ghost hiding in your house Shocking video goes viral See netizens reaction on this

Viral Video: सावधान! कहीं आपके घर में तो नहीं छिपा है भूत का साया? वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

Mon, 25 Aug 2025 01:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Aug 2025 01:20 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में बताया गया है कि आपको बस एक गिलास पानी लेना है और उसमें नमक डालना है। इसके बाद इसे घर के किसी कोने में रख देना है। अब अगर आपके घर का वातावरण शांत और सकारात्मक है तो पानी साफ और वैसा ही रहेगा।

विज्ञापन
Is there a ghost hiding in your house Shocking video goes viral See netizens reaction on this
काला जादू - फोटो : एआई द्वारा बनाई गई तस्वीर

विस्तार

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में कोई नकारात्मक एनर्जी या आत्मा मौजूद हो सकती है और उसे आप सिर्फ पानी और नमक की मदद से पहचान सकते हैं? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि नमक और पानी से घर की सकारात्मक या नकारात्मक एनर्जी का पता लगाया जा सकता है। यह टेस्ट लोगों को रहस्यमय तो लग रहा है, लेकिन इसके साथ ही डर और जिज्ञासा दोनों भी पैदा कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


ग्लास के पानी से कैसे लगाएं पता?
वीडियो में बताया गया है कि आपको बस एक गिलास पानी लेना है और उसमें नमक डालना है। इसके बाद इसे घर के किसी कोने में रख देना है। अब अगर आपके घर का वातावरण शांत और सकारात्मक है तो पानी साफ और वैसा ही रहेगा। लेकिन अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा, काला जादू या किसी आत्मा की मौजूदगी होगी, तो पानी में बदलाव दिखने लगेगा। बदलाव अलग-अलग तरह से हो सकते हैं, जैसे पानी धुंधला होना, उसमें बुलबुले उठना या फिर सतह पर अजीब पैटर्न बन जाना।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Glen Fru (@christianrealfacts)

विज्ञापन
विज्ञापन



इस वजह से होता है जल का इस्तेमाल
विश्वास करने वालों का कहना है कि पानी एनर्जी का एक बड़ा संवाहक होता है। पानी अपने आस-पास की तरंगों और वाइब्रेशन को सोख लेता है। अगर आसपास का वातावरण अच्छा और सकारात्मक है तो पानी नॉर्मल रहेगा। लेकिन अगर कोई नकारात्मक ताकत मौजूद है तो पानी पर उसका असर साफ दिखाई देगा। यही कारण है कि कई संस्कृतियों और परंपराओं में पानी को हमेशा पवित्र और शक्तिशाली माना गया है। पूजा-पाठ में जल का इस्तेमाल भी इसी वजह से होता है।

दो वर्गों में बंटा सोशल मीडिया
अब सवाल यह है कि क्या यह टेस्ट सच में काम करता है या सिर्फ अंधविश्वास है? सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे पूरी तरह से सही मानते हैं और डर की वजह से इसे आजमाने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे केवल मजाक और अंधविश्वास बता रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह सब झूठ है। अगर पानी गंदा हो जाएगा तो उसे बदलकर देख लो सब साफ हो जाएगा।” वहीं एक और शख्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “ये कप में धूल जमने जैसा ही है, और कुछ नहीं।” लेकिन इसके उलट कुछ लोग मानते हैं कि नकारात्मक एनर्जी से बचने का सबसे अच्छा तरीका भगवान पर विश्वास करना और सकारात्मक सोच बनाए रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed