फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   ips officer Dipanshu Kabra shared inspirational video of a disabled person climbing a steep rock

Viral Video: बिना पैरों के भी इस शख्स ने की खड़ी चट्टान पर चढ़ाई, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Sun, 09 Jul 2023 05:27 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 09 Jul 2023 05:27 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर आए दिन के से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलती हैं, जिसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है, जो लोगों को प्रेरित कर रहा है।

विज्ञापन
ips officer Dipanshu Kabra shared inspirational video of a disabled person climbing a steep rock
viral video - फोटो : twitter/@ipskabra

विस्तार

Inspirational Video Viral: कहा जाता है कि अगर हमारे हौसले बुलंद होते हैं, तो हम बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी पार कर जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ इसी तरह का मैसेज दे रहा है। हाल ही में एक वीडियो ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स खड़ी चट्टान पर चढ़ रहा है, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि उस शख्स के पैर नहीं हैं। जी हां, ये सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन इस वीडियो को देखकर आपको इस बात पर यकीन हो जाएगा।
विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दिपांशू काबरा ने अपनी ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आपको अपने सपनों का पीछा करने से कोई नहीं रोक सकता...' आइए आपको भी दिखाते हैं ये हैरान करने वाला वीडियो-
विज्ञापन


देखें वायरल वीडियो-
 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पूरी लगन और मेहनत के साथ कड़ी चट्टान पर चढ रहा है, जबकि उसके पैर भी नहीं है। इस वीडियो को देखकर सीखा जा सकता है कि मजबूत विल पावर वाले व्यक्ति के लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। यह पूरी तरह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि, हम अपने जीवन और परिस्थितियों के बारे में क्या सोचते हैं। साथ ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए क्या कर सकते हैं। इस वीडियो को अब तक करीब 79 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही एक हजार से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। वीडियो को देखकर लोग इस व्यक्ति के साहस की खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed