फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाइजीरिया: एक ऐसा देश, जिसकी रोचक बातें आपको कर देंगी हैरान

Thu, 23 Apr 2020 02:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Interesting facts about Nigeria a country in West Africa
नाइजीरिया का खूबसूरत नजारा - फोटो : Social media

नाइजीरिया, जिसे 'फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया' या 'नाइजीरिया संघीय गणराज्य' के नाम से भी जाना जाता है, अफ्रीकी महाद्वीप के पश्चिम में स्थित एक देश है। अफ्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी 'नाइजर' के नाम पर ही इस देश का नाम नाइजीरिया रखा गया है। माना जाता है कि यहां सभ्यता की शुरुआत ईसा पूर्व 9000 में ही हो गई थी। यहां के पुरातात्विक अभिलेखों में भी यह बात लिखी हुई है। आज हम आपको इस देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। 

Interesting facts about Nigeria a country in West Africa
जुड़वां बच्चों का शहर (नाइजीरिया) - फोटो : Social media

नाइजीरिया के 'इगबो-ओरा' शहर को 'जुड़वां बच्चों की राजधानी' या 'ट्वीन टाउन' के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां दुनिया में सबसे ज्यादा जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। यहां औसतन 1000 बच्चों में 158 जुड़वां होते हैं। 

Interesting facts about Nigeria a country in West Africa
नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री नॉलीवुड - फोटो : Social media

नाइजीरिया की फिल्म इंडस्ट्री को 'नॉलीवुड' के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर भारत की फिल्म इंडस्ट्री 'बॉलीवुड' है। नॉलीवुड में हर हफ्ते कम से कम 50 फिल्में प्रोड्यूस होती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting facts about Nigeria a country in West Africa
जोस प्लेट्यू इंडिगोबर्ड, नाइजीरिया - फोटो : Social media

'जोस प्लेट्यू इंडिगोबर्ड' नामक पक्षियों की प्रजाति सिर्फ नाइजीरिया में ही पाई जाती है। इसके अलावा जानवरों की दो सबसे दुर्लभ प्रजातियां ड्रिल बंदर और लोलैंड गुरिल्ला नाइजीरिया के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
Interesting facts about Nigeria a country in West Africa
नाइजीरिया का एक जनजातीय समूह - फोटो : Pixabay

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में बोली जाने वाली कुल भाषाओं में से 500 भाषाएं तो सिर्फ नाइजीरिया में ही बोली जाती हैं। यहां के सिर्फ तराबा राज्य में ही लोग कई भाषाओं में बात करते हैं। हालांकि फिर भी नाइजीरिया के अधिकतर लोग अंग्रेजी ही बोलते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed