{"_id":"6a61950cd2ad14c22d04af7d","slug":"influencer-left-a-bathtub-on-a-mountaintop-for-likes-sparking-outrage-on-social-media-video-goes-viral-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: वायरल होने की सनक! लाइक्स के लिए पहाड़ की चोटी पर छोड़ आया बाथटब, सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: वायरल होने की सनक! लाइक्स के लिए पहाड़ की चोटी पर छोड़ आया बाथटब, सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
Thu, 23 Jul 2026 09:45 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:45 AM IST
सार
Virall Video: मामला बढ़ने पर नेशनल पार्क प्रशासन के कार्रवाई करने से पहले ही कार्डिफ रग्बी एकेडमी के खिलाड़ियों ने पहल की। टीम के सदस्य कठिन चढ़ाई तय कर पहाड़ की चोटी तक पहुंचे और वहां छोड़े गए भारी-भरकम बाथटब को सुरक्षित नीचे उतार लाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की होड़ अब ऐसी तस्वीरें सामने ला रही है, जो हैरान भी करती हैं और चिंता भी बढ़ाती हैं। वेल्स के एक मशहूर नेशनल पार्क में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला, जहां वायरल कंटेंट बनाने की कोशिश प्रकृति के लिए मुसीबत बन गई। एक इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शूट करने के लिए पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी तक बाथटब पहुंचा दिया और उसे वहीं छोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना शुरू हो गई।
विज्ञापन
ऊंची चोटी पर दिखा बाथटब
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेल्स के बन्नाउ ब्राइचेनियोग नेशनल पार्क में स्थित 'पेन वाई फैन' की 2,907 फीट ऊंची चोटी पर अचानक एक सफेद बाथटब दिखाई दिया। ट्रेकिंग के लिए पहुंचे लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर इतना भारी बाथटब इतनी ऊंचाई तक पहुंचा कैसे। बाद में पता चला कि यह काम इन्फ्लुएंसर का था। उन्होंने पहाड़ की चोटी पर आइस बाथ का वीडियो बनाने के लिए बाथटब पहुंचाया था। टॉम का दावा था कि वह 48 घंटे के भीतर इसे वहां से हटा देंगे, लेकिन इससे पहले ही मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़ चुका था।
विज्ञापन
रग्बी खिलाड़ियों ने हटाया बाथटब
मामला बढ़ने पर नेशनल पार्क प्रशासन के कदम उठाने से पहले ही कार्डिफ रग्बी एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली। टीम के सदस्य कठिन चढ़ाई पार कर पहाड़ की चोटी तक पहुंचे और भारी-भरकम बाथटब को नीचे लेकर आए। उनके इस प्रयास की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। लोगों का आरोप था कि इन्फ्लुएंसर वीडियो बनाने के बाद बाथटब वहीं छोड़कर चले गए, जिससे प्राकृतिक स्थल पर कचरा फैलने की चिंता बढ़ गई। इस महीने की शुरुआत में हाइकर्स ने चोटी पर बाथटब के साथ कुछ खाली क्रेट और अन्य सामान भी देखा था। इसके बाद वहां की तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
इन्फ्लुएंसर ने मानी गलती, मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उसी रात उन्हें एहसास हो गया था कि बाथटब तुरंत हटा देना चाहिए था और उन्हें अपने फैसले पर अफसोस है। इंफ्लुएंसर का कहना है कि उनका इरादा बाथटब को हमेशा के लिए वहां छोड़ने का नहीं था। उन्होंने सोचा था कि इसे 48 घंटे तक वहीं रहने देंगे और फिर वापस ले जाएंगे। उनका यह भी कहना था कि उन्हें बाथटब पर एक नोट छोड़ देना चाहिए था, ताकि लोगों को उनकी योजना की जानकारी मिल जाती।
लोगों ने की आलोचना
उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के बाद उन्हें बड़ी संख्या में लोगों के संदेश मिलने लगे। कई अनजान लोगों ने उन्हें लगभग 40 तस्वीरें भेजीं, जिनमें वे उसी बाथटब का इस्तेमाल करते और उसका आनंद लेते नजर आ रहे थे। टॉम ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक पल में लोगों का प्यार मिलता है तो अगले ही पल वही लोग आपको आलसी और कचरा फैलाने वाला कहकर निशाना बनाने लगते हैं।