फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   indian railway Due to extreme cold in AC coach a man shouted In a unique way video goes viral

Viral Video: एसी कोच में ज्यादा ठंड होने पर शख्स ने काट दिया हल्ला, हंसते-हंसते लोटपोट हो गए यात्री

Tue, 04 Jun 2024 12:44 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:44 PM IST
सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन के एसी कोच में अधिक ठंड होने के कारण रेल कर्मियों से एयर कंडीशनर को बंद करने की डिमांड करता नजर आ रहा है। लेकिन शख्स का तरीका थोड़ा कैजुअल है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

विज्ञापन
indian railway Due to extreme cold in AC coach a man shouted In a unique way video goes viral
एसी कोच में लड़के ने जो किया, हंसते-हंसते लोटपोट हो गए लोट - फोटो : x/@ChapraZila

विस्तार

Indian Railway AC Coach Viral Video: भारतीय रेल में सफर करना काफी रोमांचक होता है। अब चाहे वह ट्रेन की खिड़की से दिखने वाले बाहर के नजारे के कारण हो या ट्रेन के अंदर होने वाली मजेदार घटनाओं के कारण हो। लेकिन ट्रेन में सफर के दौरान आप शायद ही बोर हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी मेट्रो और ट्रेन के कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिसमें काफी डांस करते और रील्स बनाते नजर आते हैं, तो कभी यात्री आपस में लड़ते नजर आते हैं। कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिनमें लोग ट्रेन में होने वाली असुविधा को लेकर शिकायत करते नजर आते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन के एसी कोच में अधिक ठंड होने के कारण रेल कर्मियों से एयर कंडीशनर को बंद करने की डिमांड करता नजर आ रहा है। लेकिन शख्स का तरीका थोड़ा कैजुअल है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन


देखें वीडियो-
 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 10 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एसी कोच में हाथ में माइक लिए और कंबल ओढ़े जोर-जोर से बोल रहा है कि 'जल्दी एसी बंद करो...'। मीम वाले अंदाज में उसकी यह गुजारिश सुनकर ट्रेन में मौजूद सभी यात्री हंसने लगते हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोग शख्स का वीडियो भी बनाते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही जमकर वायरल होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: कुत्ते ने किया ऐसा काम, चलती ट्रेन से उतरने से पहले सोच में पड़े लोग


इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'जल्दी AC बंद करो, साला ठंडा से प्राण जा रहा है।' वीडियो को अब तक 434.5 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही करीब 3 हजार से अधिक लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। इसके अलावा वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स की लाइन लग गई है, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed