Ajab-Gajab: इस देश में 76 दिनों तक नहीं होती है रात, इस जगह पर दो महीने तक नहीं उगता है सूरज
Trending News: दुनिया में एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Trending News: दुनिया में एक पूरा दिन 24 घंटे का होता है। इसमें 12 घंटे का दिन और इतने ही घंटे की रात होती है। प्रकृति का नियम है कि दिन के बाद रात होती है और रात के बाद दिन होता है। हम में से ज्यादातर लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में यही नियम है। लेकिन धरती पर कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां पर महीनों तक सूर्य अस्त नहीं होता है और रात नहीं होती है। दुनिया के एक देश में सूर्य 70 दिन से अधिक नहीं डूबता है। यह जानकर आपको हैरानी हो रही होगी।
12 घंटे बीतने के बाद भी इन जगहों पर दिन की तरह नजारा दिखता है अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? यह भी सवाल मन में उठ रहा होगा कि वहां पर सूर्य क्यों नहीं डूबता है? आज हम आपको अपनी इस खबर में धरती पर स्थित उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां सूर्य नहीं अस्त होता है और रात नहीं होती है। एक जगह ऐसी भी है, जहां दो महीने तक सूरज नहीं उगता है।
नार्वे
नार्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है जिसे लैंड ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इस देश में मई महीने से लेकर जुलाई महीने के आखिरी तक सूर्य अस्त नहीं होता है। यहां पर लगातार 76 दिनों तक रात नहीं होती है और दिन रहता है। रात सिर्फ 40 मिनट की होती है। इस दौरान रात 12:40 बजे सूर्य अस्त होता है और करीब 1:30 बजे फिर से सूर्योदय हो जाता है। नार्वे में इस घटना के पीछे की वजह यह है कि धरती अपनी धुरी पर 66 डिग्री के झुकाव पर घूमती है और नॉर्वे उत्तरी ध्रुव के बेहद नजदीक स्थित है। इसके कारण वहां कभी पूरी तरह से रात नहीं होती है। इसके अलावा नॉर्वे में नवंबर, दिसंबर और जनवरी में पूरी तरह रात रहती है। इन 3 महीनों तक सूरज नहीं निकलता है।
Viral Video: सांड ने सड़क पर जा रही लैंबॉर्गिनी गाड़ी को कुचलकर किया चकनाचूर, देखने वालों की फटी रह गई आंखें
Viral Video: 'दीदी तेरा देवर दीवाना' पर माधुरी दीक्षित की हमशक्ल ने बनाई रील, लोग बोले- ये कहां से ऑर्डर की है
यहा दो महीने नहीं उगता सूरज
धरती पर अलास्का का दिन और रात का चक्र पूरी तरह अलग है। आर्कटिक सर्कल के अंदर स्थित अलास्का के उत्तरी हिस्से में हर साल लगभग दो महीने तक (नवंबर के मध्य से लेकर जनवरी के अंत तक) सूरज बिल्कुल नहीं उगता। इस घटना को पोलर नाइट कहा जाता है। इस दौरान सूर्य क्षितिज के नीचे रहता है। इससे चारों ओर अंधेरा छा जाता है। रात के समय ही लोग काम करते हैं और बच्चे स्कूल जाते हैं। दफ्तर भी रात में खुलते हैं। पूरी तरह यहां जीवन रात में चलता है।