फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   how astronauts prepare for emergencie in space what is the the off nominal scenario Post Shubhanshu Shukla

Space: अंतरिक्ष में इमरजेंसी के लिए कैसे तैयार किए जाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? शुभांशु शुक्ला का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 27 May 2026 03:09 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Wed, 27 May 2026 03:09 PM IST
सार

Space News:  सोशल मीडिया पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में इमरजेंसी के लिए एस्ट्रोनॉट्स कैसे तैयार किए जाते हैं। 

विज्ञापन
how astronauts prepare for emergencie in space what is the the off nominal scenario Post Shubhanshu Shukla
अंतरिक्ष में इमरजेंसी के लिए कैसे तैयार किए जाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? - फोटो : AI

विस्तार

Space News: अंतरिक्ष में किसी भी मिशन के समय आपातकालीन स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसी परिस्थितियों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को कैसे तैयार किया जाता है? भारतीय वायुसेना के कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह इस विषय पर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास है। शुभांशु शुक्ला के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्रियों को अपना करीब 80 फीसदी समय सही-सही मिशन की रिहर्सल में नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों की तैयारी में लगाना होता है जब चीजें गलत हो जाएं। एयरोस्पेस की भाषा में इसे ऑफ-नॉमिनल सिनेरियो कहा जाता है, जिसका मतलब है कि जब सब कुछ योजना के मुताबिक न चले तो क्या करना है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सबसे गंभीर आपात स्थितियां आग लगने या जहरीली गैस रिसाव की होती हैं। इनसे निपटने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को विस्तृत और व्यवस्थित ट्रेनिंग दी जाती है। सबसे पहला नियम है कि खुद को सुरक्षित करें। अगर अंतरिक्ष यात्री खुद असुरक्षित है, तो वह दूसरों की मदद नहीं कर सकता। एक स्वस्थ और सक्षम अंतरिक्ष पूरे क्रू को बचाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

how astronauts prepare for emergencie in space what is the the off nominal scenario Post Shubhanshu Shukla
अंतरिक्ष में इमरजेंसी के लिए कैसे तैयार किए जाते हैं एस्ट्रोनॉट्स? शुभांशु शुक्ला का वीडियो वायरल - फोटो : IANS
वीडियो में शुभांशु शुक्ला इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क पहनकर दिखाते दिख रहे हैं। उन्होंने बताया, यह मास्क तब काम आता है जब स्पेस स्टेशन में जहरीली गैस रिसाव हो। यह मास्क देखने में साइंस-फिक्शन फिल्म की तरह लगता है, लेकिन इसकी बनावट पूरी तरह व्यावहारिक है। तनाव की स्थिति में यह आसानी से फूल जाता है।
 

NASA Moon Base: चांद पर स्थायी मानव बेस बनाएगा नासा, जानिए क्या है अमेरिका का पूरा प्लान




उन्होंने हवाई जहाज की सुरक्षा घोषणा का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले खुद का ऑक्सीजन मास्क लगाएं, फिर दूसरों की मदद करें वाली सलाह सिर्फ जहाज के लिए नहीं है। यह सिद्धांत पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में भी लागू होता है।

Ajab Gajab: ऑटो के अंदर का नजारा देख करेंगे क्रिएटिविटी को सलाम, वॉश बेसिन से लेकर आईना सब है मौजूद


शुभांशु शुक्ला ने बताया कि अंतरिक्ष मिशन बेहद जटिल होते हैं। छोटी-सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों को बार-बार ऑफ-नॉमिनल सिनेरियो की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि असली संकट में वे शांत रहकर सही फैसले ले सकें। शुभांशु शुक्ला का यह वीडियो मार्च का महीने का है, लेकिन अब यह वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed