फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Gwalior Earth Cracked Open At Midnight Without Earthquake flood Erupted In Colony Moment Captured In CCTV

Viral Video: आधी रात को अचानक फटी धरती और आ गया पानी का सैलाब, वायरल वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Mon, 12 Jan 2026 05:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 05:35 PM IST
सार

Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आधी रात को अचानक धरती फट गई और पानी का सैलाब बहन लगा। दरअसल, ग्वालियर स्थित अर्बन ग्रीन सिटी क्षेत्र में अंडरग्राउंड पाइपलाइन फट गई, जिससे बाद पानी तेज धारा में बहने लगा।

विज्ञापन
Gwalior Earth Cracked Open At Midnight Without Earthquake  flood Erupted In Colony Moment Captured In CCTV
आधी रात को अचानक फटी धरती और बहने लगा पानी का सैलाब - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। आधी रात को अचानक फटी धरती और पानी का सैलाब बहने लगा। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो देखकर लोग हैरान थे, लेकिन अब सच सामने आ गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला ग्वालियर स्थित अर्बन ग्रीन सिटी क्षेत्र का है। आधीर रात को अचानक जमीन के अंदर से पानी का सैलाब निकलने लगा है। अंदर से आ रहे पानी की वजह से गलियों में नदी बहने लगी। इस दौरान कॉलोनी के लोग डर गए कि अचानक पानी कहां से आ गया। बाद में पता चला कि इलाके में बिछी बरसों पुरानी अंडरग्राउंड पाइपलाइन फट गई है, जिसके बाद अंदर से भारी मात्रा में पानी बाहर आने लगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल 

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि कि कुछ सेकंड पहले तक हालात पूरी तरह सामान्य थे, लेकिन फिर अचानक जमीन से तेज धार में पानी बहने लगा। अचानक जमीन से पानी फूटने से इलाके में दहशत फैल गई। अपने-अपने घरों से लोग बाहर निकल आए। इसके पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





Viral Video: अस्पताल में एडमिट बेटी को खुश करने के लिए पिता ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हो गया वायरल


पानी की सप्लाई हुई बंद

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी की सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद पाइपलाइन मरम्मत का काम शुरू किया गया है। लेकिन, इस घटना ने ग्वालियर शहर की जर्जर अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 

Mahamaya Temple: क्या है 1100 साल पुराने मां महामाया मंदिर का रहस्य? जानिए इतिहास और इससे जुड़ी रोचक बातें

लोगों सवाल पूछ रहे हैं कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है। पाइपलाइन फटने के बाद जमीन से निकले पानी का बहाव इतना तेज था कि घर को भी बड़ा नुकसान हो सकता था। पाइपलाइन अंदर डाला गया है। इसके बावजूद पक्का प्लास्टर को तोड़कर पानी बाहर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed