{"_id":"68a99cad4be91c007b031c0d","slug":"grandmas-bike-swag-she-created-a-sensation-on-the-road-by-defeating-age-video-goes-viral-on-internet-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दादी का बाइक वाला स्वैग, उम्र को मात देकर सड़क पर मचाया धमाल, वीडियो देख नाती-पोते भी रह गए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दादी का बाइक वाला स्वैग, उम्र को मात देकर सड़क पर मचाया धमाल, वीडियो देख नाती-पोते भी रह गए हैरान
Sat, 23 Aug 2025 04:19 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 23 Aug 2025 04:19 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में करीब 70 से 80 साल की एक बुजुर्ग महिला दिखाई देती हैं। उनके सफेद बाल और चेहरे की झुर्रियां साफ बता रही हैं कि उम्र काफी हो चुकी है। लेकिन जब आप उनका स्टाइल और बाइक चलाने का कॉन्फिडेंस देखेंगे तो यकीन नहीं होगा कि ये दादी इतनी उम्र की हैं।
विज्ञापन
सड़क पर धर्राटे काटते दिखीं दादी
- फोटो : एक्स@rareindianclips
विस्तार
सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और मजेदार देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई डांस का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी कोई जानवरों की अजीब हरकतें। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस वीडियो की खासियत यह है कि इसमें कोई जवान लड़का-लड़की नहीं बल्कि एक दादी अम्मा नजर आ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है? तो बता दूं कि दादी का अंदाज इतना जबरदस्त है कि देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में करीब 70 से 80 साल की एक बुजुर्ग महिला दिखाई देती हैं। उनके सफेद बाल और चेहरे की झुर्रियां साफ बता रही हैं कि उम्र काफी हो चुकी है। लेकिन जब आप उनका स्टाइल और बाइक चलाने का कॉन्फिडेंस देखेंगे तो यकीन नहीं होगा कि ये दादी इतनी उम्र की हैं। दादी ने साड़ी पहन रखी है और पूरे स्वैग के साथ बाइक को सड़क पर दौड़ाती नजर आ रही हैं। उन्होंने हैंडल को मजबूती से पकड़ रखा है और चेहरे पर एकदम बेफिक्र मुस्कान है।
विज्ञापन
💀Dadi Mogging pic.twitter.com/842QzjkoPf
— rareindianclips (@rareindianclips) August 22, 2025
विज्ञापन
पूरे स्वैग के साथ दादी ने चलाई गाड़ी
सबसे मजेदार पल तो तब आता है जब दादी एक हाथ से बाइक संभालते हुए दूसरे हाथ से कैमरे की ओर पोज देती हैं। उनका यह स्टाइल देखकर लोग दंग रह गए। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी उम्र में कोई इतनी बेफिक्री और मजे के साथ बाइक चला सकता है। दादी को देखकर साफ लगता है कि वे किसी प्रोफेशनल राइडर से कम नहीं हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो आया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों ने दादी की तारीफों के पुल बांध दिए। कमेंट सेक्शन में किसी ने लिखा, "हमारी बाइक स्किल्स तो दादी के आगे फीकी पड़ गईं।" वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "दादी, अब तो हमारे नाती-पोते भी आपसे शरमा रहे होंगे।" वहीं एक शख्स ने लिखा, "दादी ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली जोश तो दिल में होना चाहिए।" यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार शेयर भी कर रहे हैं। हर कोई दादी के इस बिंदास अंदाज का फैन बन गया है। कोई उन्हें "रॉकस्टार दादी" बुला रहा है तो कोई कह रहा है "दादी तो राइडर द प्रोवाइडर हैं।"