फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know

Google Doodle : मगरमच्छ-अजगर से खेलते थे पर तोते से डरते थे, स्टीव इरविन की 57वीं जयंती आज...

Fri, 22 Feb 2019 03:44 PM IST
संदीप भट्ट फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 22 Feb 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know
Google Doodle

आज गूगल ने अपना डूडल 'क्रोकोडाइल हंटर' स्टीव इरविन को समर्पित किया है। ऑस्ट्रेलिया के पशु-प्रेमी स्टीव इरविन (Steve Irwin) के लिए गूगल ने खास डूडल (Google Doodle) बनाया है। 22 फरवरी, 1962 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में जन्मे स्टीव पशु प्रेमी के साथ-साथ टीवी पर्सनैलिटी भी थे। क्रोकोडाइल हंटर के नाम से उनका एक टीवी शो भी प्रसारित होता था।

विज्ञापन


स्टीव इरविन (Steve Irwin) को मगरमच्छ और सांप जैसे जानवरों से बहुत प्यार था। मगरमच्छ से खास लगाव के कारण उनको क्रोकोडाइल हंटर (Crocodile Hunter) भी कहा जाता है। जहां लोग इन खतरनाक जानवरों को देखकर दूर भागते थे वो उनके साथ खेलते थे। यह भी विडंबना ही है कि जिस इरविन को मगरमच्छ, सांप और अन्य जानवरों से डर नहीं लगता था, वह मामूली से तोते से डरते थे। आइए जानते हैं स्टीव इरविन (Steve Irwin) के जीवन से जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन

जानवरों के बीच हुई थी स्टीव इरविन की परवरिश

google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know

स्टीव इरविन के पिता बॉब इरविन वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट थे। उनकी मां भी वन्यजीवों के पुनर्वास के लिए काम करती थीं। आयरिश मूल के इरविन अपने माता-पिता के साथ 1970 में ऑस्ट्रेलिया के एक राज्य क्वींसलैंड में आए थे। वहां उनके माता-पिता ने एक चिड़ियाघर खोला जिसका नाम रखा 'बीरवाह रेप्टाइल ऐंड फाउना पार्क' जिसका बाद में नाम बदलकर 'क्वींसलैंड रेप्टाइल ऐंड फाउना पार्क' कर दिया गया। यहां मगरमच्छ और सांप रहा करते थे।  

स्टीव इरविन मगरमच्छों और सांपों के साथ वे पले-बढ़े। वह पार्क में जानवरों को खिलाते और उनकी देखभाल करते थे। उनके पास कोई वैज्ञानिक डिग्री नहीं थी। उन्होंने जानवरों के बारे में जो कुछ सीखा था, वह उनके बीच रहकर ही सीखा था। उन्होंने अपने पिता से सीखा था कि मगरमच्छों को कैसे पकड़ें और उनकी देखभाल करें। उनके पिता ने स्टीव को मगरमच्छ को पकड़ना सिखाया था। मगरमच्छ और सांप के प्रति लगाव को देखकर उनके पिता ने स्टीव के जन्मदिन पर एक अजगर गिफ्ट किया था। 

स्टीव इरविन-टेरी रेन्स की शादी की भी है अनोखी कहानी

google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know

अमेरिका में जन्मीं टेरी रेन्स से स्टीव इरविन की 1991 में भेंट हुई। टेरी छुट्टियों में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आई थीं। जहां दोनों की मुलाकात हुई। 4 जून, 1992 को दोनों ने शादी कर ली थी, दोनों ही पशु प्रेमी थे। इनकी शादी की भी एक रोचक कहानी है। दोनों ने शादी की अंगूठी पहनने से इनकार कर दिया था। उनका मानना था कि अंगूठी पहनना उन जानवरों के लिए खतरनाक हो सकता है जिनके लिए वे काम करते थे। 

ऑस्ट्रेलिया के टीवी शो क्रोकोडाइल हंटर में 4 साल काम करने के बाद अमेरिका के केबल नेटवर्क एनिमल प्लेनिट ने उन्हें ले लिया। जब यह शो लोकप्रियता के चरम पर था तो इसका प्रसारण 200 से ज्यादा देशों में होता था। जिसके बाद स्टीव एरविन पॉपुलर हो गए। सीरीज में जानवरों के साथ इरविन की खतरनाक मुठभेड़ को देखर दर्शक दंग रह जाते थे। जानलेवा सांपों, छिपकली और मगरमच्छों से भी उलझने में उनको कोई डर नहीं लगता था। उल्टा वह इसको वन्यजीव के बारे में शिक्षा देने का काम मानते थे। वह सोचते थे कि जानवरों से संबंधित अपनी जानकारी साझा करके और उनके प्रति लगाव दिखाकर वह अपने दर्शकों को कुछ सिखा रहे हैं। खाकी कमीज और शॉर्ट्स इरविन की पहचान बन गई थी। 

विज्ञापन

तोते से स्टीव इरविन को इसलिए लगता था डर...

google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know

यकीन करना मुश्किल है लेकिन 'क्रोकोडाइल हंटर' को तोते से डर लगता था। एक बार उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सिर्फ एक जानवर से उनको डर लगता है और वह है तोता। उन्होंने बताया कि किसी वजह से तोते ने उनको काट लिया था। काटा भी ऐसा-वैसा नहीं, बुरी तरह से। तोते ने उनकी नाक को करीब-करीब पूरी तरह काट दिया था। उन्होंने बताया कि कई बार तोतों ने उनको बुरी तरह से काटा। 

2001 में स्टीव इरविन ने हॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म डॉ.डोलिटल 2 में अभिनय किया था। जिसमें वो एडी मर्फी के साथ नजर आए थे। उसके अगले साल उनकी खुद की फिल्म आई जिसका नाम क्रोकोडाइल हंटर: कॉलिजन कोर्स था। इस फिल्म में इरविन और उनकी पत्नी ने अभिनय किया था। 

विवादों से भी रहा है नाता

google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know
Crocodile Hunter - फोटो : NBC News

अक्सर अपने करतबों को लेकर इरविन आलोचना का शिकार होते थे। कुछ लोगों का कहना था कि जो जानवर उनके शो में दिखते हैं, उनका इरविन शोषण कर रहे हैं। 2004 में उनकी एक हरकत की वजह से बड़ा विवाद पैदा हो गया था। जब वह एक मगरमच्छ को खिला रहे थे तो एक हाथ में अपने बेटे को पकड़ रखा था।

कुछ ऐसी तस्वीरें आई थीं जिनमें दिखाया गया था कि इरविन के बेटे रॉबर्ट की ओर मगरमच्छ झपट रहा था। लोगों ने आरोप लगाया था कि इरविन ने इस तरह की हरकत के माध्यम से बच्चे की जिंदगी को खतरे में डाला है। हालांकि इरविन का दावा था कि उनके बेटे को किसी तरह का खतरा नहीं था। उन्होंने कहा था कि उनकी खुद की परवरिश जानवरों के बीच चिड़ियाघर में हुई है। इसलिए वह चाहते हैं कि उनके बेटे और उनकी बेटी को भी इसका अनुभव हासिल हो। 

दुखद मौत 

google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know

स्टीव इरविन की बड़े ही दुखद ढंग से मृत्यु हुई थी। 4 सितंबर, 2006 को इरविन की दुखद ढंग से मौत हो गई थी। क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में पोर्ट डगलस के तट पर वह एक नए कार्यक्रम की शूटिंग कर रहे थे। वह स्टिंग्रे प्रजाति की एक विशाल मछली के पास गोता लगा रहे थे।

मछली ने इरविन को डंक मारा दिया था। उसका कांटा इरविन की छाती में चुभा और दिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। डंक लगने के तुरंत बाद उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत पर दुनिया भर में शोक छा गया था। उनके सम्मान में जानवरों की कई प्रजातियों का नाम रखा गया। उनकी याद में ही 15 नवंबर को स्टीव इरविन दिवस घोषित किया गया है।

अगली स्लाइड पर देखिए स्टीव इरविन से जुड़ा खास वीडियो 
 


google doodle who was steve irwin 57th birth anniversary crocodile hunter facts you need to know
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed