फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   girl was asked if her in laws torture she said no When asked about her mother in law Video goes viral

Viral Video: लड़की से पूछा ससुराल वाले करते हैं प्रताड़ित तो बोली ना, सास का पूछा तो कहा- इन्हें तो टाइट कर दो

Wed, 28 May 2025 05:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 28 May 2025 05:36 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक महिला नजर आती है जो शायद पुलिसकर्मी है। वह एक दूसरी महिला से पूछताछ कर रही होती है, जिसमें वह उससे यह जानना चाहती है कि क्या वह अपने पति पर कोई कार्रवाई करवाना चाहती है। महिला तुरंत मना कर देती है और कहती है कि वह अपने पति पर कोई एक्शन नहीं चाहती।

विज्ञापन
girl was asked if her in laws torture she said no When asked about her mother in law Video goes viral
बहू ने सास के लिए कही यह बात - फोटो : एक्स@ImMemesupplier

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज भी आ जाते हैं, जिसे देखकर हमारी हंसी छूट जाती है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो यह बात तो आप जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। लोग दुनियाभर की घटनाएं, अनुभव और पल सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। कई बार ऐसी चीजें भी सामने आ जाती हैं जिन्हें हम न कभी महसूस कर पाए थे और न ही देखने की उम्मीद की थी। इन्हीं में से एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। तो आज की इस खबर में में हम भी आपको इसी मजेदार वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।  आइए विस्तार से जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक महिला नजर आती है जो शायद पुलिसकर्मी है। वह एक दूसरी महिला से पूछताछ कर रही होती है, जिसमें वह उससे यह जानना चाहती है कि क्या वह अपने पति पर कोई कार्रवाई करवाना चाहती है। महिला तुरंत मना कर देती है और कहती है कि वह अपने पति पर कोई एक्शन नहीं चाहती। इसके बाद महिला अधिकारी उससे पूछती है कि क्या वह अपने ससुर के खिलाफ कुछ करना चाहती है। इस पर वह जवाब देती है, “पापा पर भी नहीं, पापा हैं ये।” लेकिन जैसे ही बात उसकी सास की आती है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है। महिला अपनी सास की ओर देखती है और फिर अचानक कहती है, “इन्हें तो टाइट कर दो।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “ओ भाई ये क्या था।” जब तक यह खबर लिखी गई, तब तक वीडियो को हजारों लोग देख चुके थे और इस पर काफी प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी थीं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “सास शब्द सुनते ही पूरा एक्सप्रेशन बदल गया, टाइट कर दो।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “सास समाज अब डर के साये में है।” इसके अलावा कई यूजर्स ने इस पर हंसने वाले रिएक्शन दिए हैं और मीम्स भी शेयर किए हैं। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोगों को हंसी से लोटपोट कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed