फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl makes reel while getting drip on hospital bed people say sister will die video goes viral

Viral Video: अस्पताल के बेड पर ड्रिप लगवाते हुए लड़की ने बनाई रील, लोग बोले- बहन मर जाएगी, वीडियो वायरल

Tue, 14 Oct 2025 08:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Oct 2025 08:57 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक लड़की अस्पताल में भर्ती दिखाई देती है। उसे ड्रिप लगी हुई है और हालत ऐसी है कि आम तौर पर इंसान आराम करता है। लेकिन इस लड़की ने तो अस्पताल में भी रील बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बेड पर बैठी हुई है और किसी गाने पर एक्टिंग कर रही है।

विज्ञापन
Girl makes reel while getting drip on hospital bed people say sister will die video goes viral
अस्पताल के बिस्तर पर भी बैठकर रील बना रही थी लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @_ankita_kumari321

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर रील्स का इतना क्रेज हो गया है कि लोग हर वक्त इसी के बारे में सोचते रहते हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक खोलते ही जगह-जगह लोगों की रील्स देखने को मिलती हैं। रील बनाना बुरा नहीं है, मगर कुछ लोग तो इसे लेकर इतने ज्यादा पागल हो चुके हैं कि हर जगह उन्हें बस कंटेंट बनाने का ही ख्याल आता है। चाहे पहाड़ की ऊंची चोटी हो, किसी होटल का रेस्टोरेंट हो या फिर घर का वॉशरूम, उनके दिमाग में हर वक्त यही चलता रहता है कि कौन-सा गाना लगाकर रील शूट की जाए। इसी बीच अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक लड़की अस्पताल में भर्ती दिखाई देती है। उसे ड्रिप लगी हुई है और हालत ऐसी है कि आम तौर पर इंसान आराम करता है। लेकिन इस लड़की ने तो अस्पताल में भी रील बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बेड पर बैठी हुई है और किसी गाने पर एक्टिंग कर रही है। अस्पताल जैसी जगह पर जहां लोगों को ऊंची आवाज में बात करने से भी मना किया जाता है ताकि बाकी मरीजों को परेशानी न हो। वहीं यह लड़की पूरी मस्ती में कैमरे के सामने एक्टिंग कर रही है। हैरानी की बात यह है कि वहां मौजूद किसी ने भी उसे टोका नहीं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ankita Kumari (@_ankita_kumari321)

विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल के बेड पर लड़की ने बनाई रील
लड़की का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर _ankita_kumari321 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पर दो लाख तेरह हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे। इसका मतलब है कि वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ लाइक्स ही नहीं, बल्कि लोगों की प्रतिक्रियाएं भी इस पर खूब आ रही हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कमेंट सेक्शन में किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “दीदी कंट्रोल।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जान चली जाए तो चलेगी, लेकिन रील्स बनाना बंद नहीं होगा।” तीसरे ने लिखा, “वायरल हो गईं दीदी।” वहीं चौथे ने तंज कसते हुए लिखा,“अरे मर जाएगी, पहले ड्रिप लगवा ले।” इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “कहीं पर भी तुम लोगों को चैन नहीं है।” लोगों के रिएक्शन से साफ है कि उन्हें यह हरकत बिलकुल भी पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें लोग अपनी जान को खतरे में डालकर रील बनाते हैं। लेकिन इस बार मामला अस्पताल का है, जहां आम तौर पर लोग शांति से रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed