{"_id":"69e8a646000bc6efd00f8c74","slug":"funny-viral-video-a-man-took-funny-revenge-in-the-gym-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शख्स ने जिम में लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर लोगों के लिए हंसी रोकना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शख्स ने जिम में लिया ऐसा बदला, वीडियो देखकर लोगों के लिए हंसी रोकना हुआ मुश्किल
Wed, 22 Apr 2026 04:13 PM IST
Jyoti Mehra
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:13 PM IST
सार
Viral Video: इस वायरल क्लिप में जिम का एक मजेदार नजारा देखने को मिलता है। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स पूरी लगन से एक्सरसाइज करता नजर आता है। लेकिन फिर जो होता है उसे देखकर लोगों के लिए हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल फनी वीडियो
- फोटो : x/@VishalMalvi_
विस्तार
Funny Viral Video आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ टाइमपास का जरिया नहीं, बल्कि एक ऐसी दुनिया बन चुका है जहां हर स्क्रॉल के साथ कुछ नया और मजेदार देखने को मिल जाता है। दिनभर की भागदौड़ के बाद जब दिमाग थक जाता है, तो लोग कुछ हल्का-फुल्का देखने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का रुख करते हैं। कभी कोई डांस वीडियो हंसा देता है, तो कभी कोई अजीबोगरीब हरकत चौंका देती है। इसी बीच कुछ ऐसे क्लिप्स भी सामने आते हैं, जो इतने फनी होते हैं कि बार-बार देखने का मन करता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वायरल क्लिप में जिम का एक मजेदार नजारा देखने को मिलता है। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स पूरी लगन से एक्सरसाइज करता नजर आता है। वह एक्सरसाइज व्हील की मदद से एब्स की वर्कआउट कर रहा होता है। सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी अचानक एक दूसरा आदमी वहां आता है और अनजाने में उसके पैरों से टकराकर गिर पड़ता है।
विज्ञापन
गिरने के बाद वह शख्स उठता है और ऐसा लगता है जैसे कुछ हुआ ही न हो, वह भी अपनी एक्सरसाइज में वापस लग जाता है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कुछ ही सेकंड बाद वह वापस उसी व्यक्ति के पास पहुंचता है, जिसके कारण वह गिरा था। इसके बाद जो होता है, वह देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
शख्स ने लिया मजेदार बदला
वह शख्स मजाकिया अंदाज में उसका पैर उठाता है और उसी एक्सरसाइज व्हील की मदद से उसे धीरे-धीरे धकेलते हुए जिम के बाहर तक ले जाता है। देखते ही देखते वह आदमी सड़क तक पहुंच जाता है। पूरा सीन इतना अजीब और फनी लगता है कि समझ ही नहीं आता कि यह सच में हुआ या फिर इसे जानबूझकर प्लान किया गया है।
देखें वीडियो
Bro took revenge like it is personal 😭 pic.twitter.com/siJSKT2z1n
— Vishal (@VishalMalvi_) April 22, 2026
हालांकि वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि यह स्क्रिप्टेड हो सकता है, लेकिन इसकी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन इसे बेहद मनोरंजक बना देते हैं। यही वजह है कि यह क्लिप लोगों को खूब पसंद आ रहा है और तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा गया है, “भाई ने ऐसा बदला लिया जैसे बात दिल पर ले ली हो।” वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कोई इसे अनोखा बदला बता रहा है, तो कोई इसे देखकर ठहाके लगा रहा है।
Escalator Brushes: क्या सच में जूते साफ करने के लिए होते हैं ये ब्रश? जानिए क्या है इसका असली काम
True Story: तूफानी रात, बारूदी सुरंगें और 10 साल की मेहनत, जानें नॉर्थ कोरिया से भागने की खौफनाक कहानी
Viral Video: प्लेन में पैसेंजर ने जीत लिया एयरहोस्टेस का दिल, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान