{"_id":"6983452efb6cbdcfd30a6196","slug":"french-hospital-evacuated-after-undetonated-wwi-artillery-shell-discovered-inside-patient-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: तेज दर्द के बाद अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर ने पेट में देखा कुछ ऐसा, तुरंत खाली करा दिया हॉस्पिटल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: तेज दर्द के बाद अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर ने पेट में देखा कुछ ऐसा, तुरंत खाली करा दिया हॉस्पिटल
Wed, 04 Feb 2026 06:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Feb 2026 06:43 PM IST
सार
Viral News: डॉक्टरों ने युवक की आपातकालीन सर्जरी की। इस दौरान उन्हें चौंकाने वाले रहस्य का पता चला। युवक के अंदर 1918 का एक आठ इंच का जिंदा बम का गोला जो उसके अंदर फंसा मिला।
विज्ञापन
तेज दर्द के बाद अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर ने पेट में देखा कुछ ऐसा, तुरंत खाली कराना पड़ा हॉस्पिटल
- फोटो : Adobe Stock Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: फ्रांस में एक युवक को तेज पेट की शिकायत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। दर्द की वजह का पता लगाने के लिए जांच की गई, जिसे देखने के बाद डॉक्टरों के होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि युवक के शरीर के अंदर एक ऐसी चीज फंसी हुई थी। इसे देखने के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद तुरंत पूरे अस्पताल को खाली कराया गया।
विज्ञापन
दरअसल, युवक के शरीर अंदरूनी भाग में पहले विश्व युद्ध के समय का एक तोप का गोला फंसा था। शख्स को इस हाल में देखकर डॉक्टरों का भी दिमाग घूम गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के युवक को शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय युवक दर्द से बेहाल था, क्योंकि उसके शरीर के निचले हिस्से से दुर्घटनावश 8 इंच का नुकीला तोप का गोला या शेल किसी तरह शरीर के अंदर चला गया था और पेट में बुरी तरह फंसा था।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने युवक की आपातकालीन सर्जरी की। इस दौरान उन्हें चौंकाने वाले रहस्य का पता चला। युवक के अंदर 1918 का एक आठ इंच का जिंदा बम का गोला जो उसके अंदर फंसा मिला। इसके बाद तुरंत अस्पताल खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
Snake Viral Video: बुजुर्ग ने जहरीले कोबरा को मुंह में दबाकर किया स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
क्यों अस्पताल कराया खाली?
अस्पताल में आग लगने के डर से चिकित्सा कर्मियों ने बम निरोधक दस्ते और दमकल विभाग को अलर्ट किया और परिसर को खाली करा दिया गया। इसी बीच, अधिकारियों द्वारा विस्फोटक की स्थिति की जांच किए जाने की वजह से अस्पताल के चारों ओर एक सुरक्षा घेरा बनाया गया। अच्छी बात यह रही कि गोला-बारूद, जो नुकीला और एक इंच से अधिक चौड़ा था। उसे खतरा नहीं माना गया।
Korean Lover Game: क्या कोरियन लवर है नया ब्लू व्हेल? जिसने ली थी कई बच्चों की जान, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
बम निरोधक विशेषज्ञ गोले को अपने साथ ले गए। एक फ्रांसीसी नागरिक, जो मरीज था सर्जरी के बाद ठीक होने के लिए अस्पताल में ही रहा। यह साफ नहीं था कि उस युवक के शरीर के अंदर वो तोप का गोला कैसे पहुंचा। एक अधिकारी के मुताबिक, मरीज से इस सप्ताह के अंत में अधिकारी पूछताछ कर सकते हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।