Viral Video: विदेशी महिला के पास नहीं थे खुले पैसे, ऑटो वाले ने किराया किया माफ, फिर जो हुआ... देखें वीडियो
Auto Driver Viral Video: इस वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही हैं, जो सवारी के बाद ऑटो चालक से खुले पैसे मांग रही हैं। विदेशी महिला बड़ी विनम्रता से कहती हैं, "मुझे खुले पैसे चाहिए," लेकिन चालक मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "कोई बात नहीं, जाइए आप।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। यहां हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जो या तो बहुत मजेदार होता है या फिर इतना अनोखा कि लोग उसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं और पसंद भी किया जाता है। दिल्ली में एक विदेशी पर्यटक और एक ऑटो चालक के बीच हुई प्यारी बातचीत का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही हैं, जो सवारी के बाद ऑटो चालक से खुले पैसे मांग रही हैं। विदेशी महिला बड़ी विनम्रता से कहती हैं, "मुझे खुले पैसे चाहिए," लेकिन चालक मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "कोई बात नहीं, जाइए आप।"
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विदेशी महिला का नाम तारा है। ऑटो वाले से तारा थोड़ा हैरान होकर पूछती हैं, "क्या आप सच में पक्का हैं?" और चालक बिना किसी झिझक के कहते हैं, "चिंता मत करो।" इस बीच पास खड़ा एक व्यक्ति उनकी बातचीत सुनकर मदद के लिए आगे आता है और अनुवादक की भूमिका निभाता है। वह व्यक्ति तारा का धन्यवाद चालक तक पहुंचाता है। तारा चालक की इस उदारता से बहुत प्रभावित होती हैं और वह अनुवादक शख्स से कहती हैं, "कृपया मेरी ओर से उसे धन्यवाद कहिए और बताइए कि मैं उसे दो हजार रुपये देना चाहती हूं। मैं उसके लिए कुछ अच्छा करना चाहती हूं।"
विज्ञापन विज्ञापन
विदेशी महिला ने दिखाई उदारता
तारा ने जब चालक को पैसे दिए तो वह बहुत खुश हो गए और तारा का दिल से धन्यवाद किया। चालक का यह व्यवहार और तारा की दयालुता ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया। वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने दोनों की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "आपको शायद यह नहीं पता होगा, लेकिन आपने उसकी पूरी दिन की कमाई बदल दी। यह आपको कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उसके लिए बहुत मायने रखता है। यह पॉजिटिविटी का प्रतीक है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी दयालुता और उदारता से सभी के चेहरे पर मुस्कान आती है। आप जो कुछ भी करते हैं, वह दुनिया को बेहतर बनाता है। मैं भाग्यशाली हूं कि आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। हमेशा अपनी यह एनर्जी फैलाते रहिए।" यह वीडियो अब तक इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और इसे देखकर लोग यह समझ पा रहे हैं कि छोटे-छोटे अच्छे काम भी बड़ी पॉजिटिव एनर्जी पैदा कर सकते हैं।