{"_id":"69847a2ea58c538a3707fa50","slug":"february-march-2026-calendar-perfect-rectangular-month-viral-news-in-hindi-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब संयोग: फरवरी और मार्च का एक जैसा कैलेंडर, वही तारीखें और वही वार; जानिए कब-कब होता है ऐसा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब संयोग: फरवरी और मार्च का एक जैसा कैलेंडर, वही तारीखें और वही वार; जानिए कब-कब होता है ऐसा
Thu, 05 Feb 2026 04:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:38 PM IST
सार
Zara Hatke: सोशल मीडिया पर साल 2026 का कैलेंडर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फरवरी और मार्च 2026 के महीने की तरीखें बिल्कुल एक जैसी हैं। इसे एक संयोग बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
फरवरी और मार्च का एक जैसा कैलेंडर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Zara Hatke: साल 2026 की शुरुआत होने के साथ ही सोशल मीडिया पर नए साल को लेकर कई चीजें वायरल हो रही हैं। अब इस बीच 2026 के कैलेंडर की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। साथ ही लोगों को खुश भी कर दिया है। इस कैलेंडर को लेकर कहा जा रहा है कि फरवरी और मार्च बेहद खास हैं, जो एक संयोग है। दरअसल, फरवरी और मार्च का एक जैसा कैलेंडर है।
विज्ञापन
पहली नजर में देखने पर यह कैलेंडर सामान्य दिखता है, लेकिन गौर से देखने पर इसमें एक ऐसा परफेक्शन दिखेगा, जो बेहद कम नजर आता है। इसलिए फरवरी और मार्च को एक जैसा महीना कहा जा रहा है। फरवरी 2026 में चार रविवार, चार सोमवार, चार मंगलवार और हफ्ते के हर दिन चार-चार बार आएंगे। फरवरी और मार्च 2026 के महीने की तरीखें बिल्कुल एक जैसी हैं।
विज्ञापन
आप ध्यान से देखेंगे, तो 1 से लेकर 28 तारीख तक दोनों ही महीनों में हर दिन बिल्कुल एक जैसा है। उदाहरण के तौर पर दोनों ही महीने रविवार से शुरू हो रहे हैं और दोनों में ही 28 तारीख को शनिवार पड़ रहा है।
विज्ञापन
Stunt Video: रील के लिए मौत का खेल! आग से स्टंट करते समय बच्चे का हुआ ऐसा हाल, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
जानिए आखिर क्यों होता है ऐसा?
फरवरी जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर में साल का दूसरा महीना है। यह सबसे छोटा महीना है और एकमात्र ऐसा महीना है जिसमें 30 से कम दिन होते हैं। इस महीने में आम वर्ष में 28 दिन और लीप वर्ष में 29 दिन होते हैं।
Viral: भिखारी ने मंगाया ऑनलाइन खाना, डिलीवरी बॉय ने मांगा पैसा, उसके जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाला
फरवरी में 28 दिन होते हैं, जो ठीक 4 हफ्ते होते हैं, इसलिए मार्च में 28 तारीख तक हर दिन हफ्ते का वही दिन होता है जो फरवरी में उसी तारीख को होता है। यह निश्चित रूप से सिर्फ नॉन-लीप वर्षों में ही ऐसा संयोग बनता है।