फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Father took out the son milk tooth with a desi trick Video goes viral on Internet In Hindi

Viral Video पिता ने देसी ट्रिक से निकाला बच्चे का दूध का दांत, बेटे ने फिर जो किया, उसे देख हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 29 Mar 2025 04:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

Father Pulls Tooth: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता ने अपने बेटे का दूध का दांत निकालने के लिए एक पुरानी ट्रिक अपनाई। वीडियो की शुरुआत में ही बच्चा काफी रो रहा है और घबराया हुआ नजर आता है।

विज्ञापन
Father took out the son milk tooth with a desi trick Video goes viral on Internet In Hindi
पिता ने ट्रिक से निकाली बच्चे की दांत - फोटो : इंस्टाग्राम @hanumanuthakur

विस्तार

आज की जनरेशन Gen Z की है। यह बच्चे आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इन्हें टेक्नॉलॉजी का भी बखूबी ज्ञान होता है। बच्चे किसी भी टास्क को पूरा करने का भी हुनर रखते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया के इस जमाने में हमारे सामने कई बार ऐसे वीडियोज भी आ जाते हैं, जिसे देखकर हमें हंसी तो आती ही है, लेकिन साथ ही हम भावुक भी हो जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने पिता से बेहतरीन तरीके से दांत निकलवाता है। हालांकि, इस दौरान वह रोता भी है, लेकिन रोते-रोते वह जो बोलता है, वह सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है और हर कोई उसकी तारीफ भी कर रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता ने अपने बेटे का दूध का दांत निकालने के लिए एक पुरानी ट्रिक अपनाई। वीडियो की शुरुआत में ही बच्चा काफी रो रहा है और घबराया हुआ नजर आता है। उसका चेहरा देखकर लगता है कि वह इस ट्रिक के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था। लेकिन उसके पिता बड़ी चालाकी से धागे को बच्चे के हिलते हुए दांत में फंसा देते हैं और ध्यान भटकाने की कोशिश करने लगते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hanu Manu Thakur (@hanumanuthakur)

विज्ञापन
विज्ञापन



पिता ने ट्रिक ने निकाला बच्चे का दांत
वीडियो में आगे यह साफ दिखाया गया है कि बच्चा और रुआसा हो जाता है और इस ट्रिक का आभास भी हो जाता है। बच्चा डर के मारे बार-बार रोने लगता है, लेकिन पिता गिनती शुरू करते हैं, 'वन... टू... थ्री और झटके में दांत बाहर आ जाता है। दांत बाहर आते ही बच्चा पूरी तरह से हैरान रह जाता है। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसे यह महसूस होता है कि उसका दांत बिना किसी दर्द के बाहर आ गया है तो वह कॉन्फिडेंस में चिल्लाने लगा और कहना लगा कि 'मैं स्ट्रॉन्ग बॉय हूं! मैं फौजी का बेटा हूं! मुझे कोई दर्द नहीं होता।' हालांकि, इसके बाद भी बच्चा लगातार रोए ही जा रहा है।

लोगों ने दीं दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
आपको बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने इसे देखकर न केवल हंसी के ठहाके लगाए, बल्कि कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक यूजर ने लिखा, "हां छोटे, तू सच में बहुत स्ट्रॉन्ग है।" दूसरे यूजर ने लिखा,"बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "भाई, तू फौजी का बेटा ही नहीं, असली फौजी लग रहा है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed