फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   father hears his dead son heartbeat in a teddy bear Emotional video viral

जब पिता को टेडी बियर में सुनाई दी मृत बेटे की धड़कनें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 24 Mar 2020 12:49 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
father hears his dead son heartbeat in a teddy bear Emotional video viral
मृत बेटे की धड़कनें सुन रोने लगे पिता - फोटो : Social media

अपने जवान बेटे को खोना कैसा लगता है, ये उन माता-पिता से बेहतर कोई नहीं बता सकता, जिन्होंने किसी कारणवश अपने 'जिगर के टुकड़े' को खो दिया है। अमेरिका के केडेकोटा राज्य के रहने वाले जॉन रीड भी उन्हीं बदनसीब पिता में से एक हैं, जो पिछले साल एक कार दुर्घटना में अपने 16 वर्षीय बेटे को खो दिया था। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी भावुक हो गए हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं। यह वीडियो इतना भावुक कर देने वाला है कि शायद आप भी इसे देखेंगे तो रो पड़ेंगे। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जॉन ने अपने बेटे की मौत के बाद उसके शरीर को दफनाने के बजाय उसके अंगों को दान कर दिया था, ताकि किसी को नया जीवन मिल सके। इसके कुछ ही दिनों बाद ही उन्हें उपहार के रूप में एक टेडी बियर मिला, जिसे देख कर सिर्फ वहीं नहीं बल्कि पूरा सोशल मीडिया रो पड़ा। यह टेडी बियर उस शख्स ने भेजा था, जिसे जॉन के मृत बेटे का अंग मिला था और उसने उन्हें शुक्रिया बोलने के लिए वह टेडी बियर उपहार में दिया था। 
विज्ञापन


दरअसल, टेडी बियर में जॉन के बेटे की धड़कनें रिकॉर्ड हैं। जब उन्हें वो टेडी बियर मिला तो वह बेहद ही खुश हुए और कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। इसके बाद वह टेडी बियर को कान से लगाकर बेटे की धड़कनें सुनने लगते हैं, लेकिन तुरंत ही काफी भावुक हो जाते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर रही अपनी पत्नी को रिकॉर्डिंग रोक देने के लिए कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन बताते हैं कि वह रात में घंटों टेडी बियर को अपनी छाती पर रख कर बेटे की धड़कनें सुनते रहते हैं। उन्होंने उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि आपकी वजह से ही मैं अपने बेटे की धड़कनें दोबारा सुन पाया। जॉन के भावुक कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर रेक्स चैपमैन नाम की आईडी से 13 मार्च को शेयर किया गया था, जिसे अब तक एक करोड़ 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देख कर लोग जॉन को सांत्वना भी दे रहे हैं, साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे के अंगों को दान कर एक नेक काम किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed