फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Fake wedding trend started in Noida there will be no bride and groom but all the rituals will be performed

Viral Trend: नोएडा में चला नकली शादी का ट्रेंड, नहीं होंगे दूल्हा-दुल्हन पर होंगी सारी रस्में, फीस देनी होगी

Sat, 12 Jul 2025 12:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Jul 2025 12:44 PM IST
सार

Viral Trend: इस ट्रेंड की शुरुआत दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरी इलाकों से हुई और अब सोशल मीडिया पर इसने खासा ध्यान खींचा है। हाल ही में नोएडा में आयोजित होने वाले एक ऐसे आयोजन का निमंत्रण इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ।

विज्ञापन
Fake wedding trend started in Noida there will be no bride and groom but all the rituals will be performed
नोएडा में हो रही है नकली शादियां - फोटो : एक्स@aaraynsh

विस्तार

भारत के महानगरों में रहने वाले युवाओं के बीच एक नया और बेहद अजीबोगरीब चलन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे कहा जा रहा है “फेक वेडिंग सेलिब्रेशन” या "नकली शादी का सेलिब्रेशन"। ये कार्यक्रम किसी पारंपरिक शादी की तरह ही होते हैं, जहां सजावट, डीजे, ढोल, पारंपरिक कपड़े, फोटोशूट और स्वादिष्ट भोजन शामिल होता है। मगर इस पूरे सेलिब्रेशन के बीच न कोई दूल्हा होता है और न ही कोई दुल्हन। आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन


वायरल हुआ शादी का नया ट्रेंड
इस ट्रेंड की शुरुआत दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरी इलाकों से हुई और अब सोशल मीडिया पर इसने खासा ध्यान खींचा है। हाल ही में नोएडा में आयोजित होने वाले एक ऐसे आयोजन का निमंत्रण इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर आर्यंश ने इस इवेंट का स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, “अब आप महज 1500 रुपये खर्च कर एक नकली शादी में शरीक हो सकते हैं। न कोई दूल्हा है, न कोई रिश्तेदार। बस आइए, मजा लीजिए, नाचिए-गाइए, खाइए-पीजिए और फिर घर लौट जाइए। इंस्टाग्राम पर डालने लायक तस्वीरें भी मिल जाएंगी। कितना अजीब आइडिया है।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में हो रहा है ये कार्यक्रम
इस इनविटेशन कार्ड के अनुसार यह कार्यक्रम नोएडा के मशहूर रेस्टोरेंट में होना है। आयोजकों ने मेहमानों से कहा है कि वे पारंपरिक पहनावे में आएं और चार घंटे तक चलने वाले इस बिना रुके जश्न का हिस्सा बनें। टिकट बुकिंग भी की जा सकती है। महिलाओं के लिए टिकट की कीमत 1000 रुपये और पुरुषों के लिए 1500 रुपये रखी गई है।

इस ट्रेंड पर यूजर्स ने ली चुटकी
इस आयोजन को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कम दिलचस्प नहीं हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें असली शादियों में आमंत्रण नहीं मिलता।” वहीं दूसरे ने लिखा, “कुछ कपल अब इस नकली शादी के सेटअप का इस्तेमाल करके फोटोशूट करवा लेंगे और पूरा एक फेक वेडिंग एल्बम बनवा लेंगे, बिना असल में शादी किए।”


लोगों ने शेयर किए अपने आइडियाज
एक तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, “अगर कोई यहां पंडित लेकर आ गया और असली शादी कर ली तो? वो भी 1500 रुपये में। यह तो धमाकेदार रहेगा।” एक और प्रतिक्रिया में किसी ने लिखा, “अगर लोग करोड़ों खर्च करके दिखावे की शादी करते हैं तो बेहतर है कि थोड़ा बहुत पैसा नकली माहौल में लगाकर शादी का माहौल एंजॉय कर लें और असली शादी सादगी से करें। ये तो काफी समझदारी भरा ऑप्शन लगता है।”






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed