{"_id":"694242b74677c4f27600e32a","slug":"employee-shares-manager-chat-shocks-people-on-social-media-post-goes-viral-on-internet-2025-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: कर्मचारी ने शेयर की मैनेजर की चैट, उड़े होश, सोशल मीडिया पर उड़ा दी लोगों की धड़कन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: कर्मचारी ने शेयर की मैनेजर की चैट, उड़े होश, सोशल मीडिया पर उड़ा दी लोगों की धड़कन
Wed, 17 Dec 2025 12:20 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:20 PM IST
सार
Viral Post: यह पोस्ट रेडिट पर वायरल हुई, जिसमें एक कर्मचारी और उसकी मैनेजर की बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे और टाइटल था, खराब मैनेजरों से भरी दुनिया में यह एक अच्छा मैनेजर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik.com
विस्तार
भारत में वर्क कल्चर को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। कहीं बॉस का रूखा व्यवहार होता है तो कहीं बेवजह काम का दबाव, लंबा ओवरटाइम और कर्मचारियों की हालत समझने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की जाती। ऐसे माहौल में काम करने वाले लोग अक्सर थकान और तनाव से जूझते हैं। लेकिन इसी नकारात्मकता के बीच हाल ही में रेडिट पर शेयर हुई एक व्हाट्सएप चैट ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यह पोस्ट रेडिट पर काफी तेजी से वायरल हुई। पोस्ट का टाइटल था कि खराब मैनेजरों से भरी दुनिया में यह एक अच्छा मैनेजर है। इस पोस्ट में एक कर्मचारी और उसकी मैनेजर के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे। चैट को देखकर लोग हैरान भी हुए और खुश भी। वजह यह थी कि इसमें मैनेजर का व्यवहार बेहद मानवीय और संवेदनशील नजर आया। चैट की शुरुआत मैनेजर के एक नॉर्मल लेकिन खास मैसेज से होती है। मैनेजर कर्मचारी को लिखती है कि आज तुम कुछ उदास से लग रहे थे। सब ठीक है ना। इस मैसेज में न कोई टारगेट की बात थी और न ही काम का दबाव। बस एक इंसान की तरह हालचाल पूछा गया था। यही बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई।
विज्ञापन
In world full of bad managers, here is a good one
byu/Gilfoyle___ inIndianWorkplace">http://
In world full of bad managers, here is a good oneविज्ञापन विज्ञापन
byu/Gilfoyle___ inIndianWorkplace
कलियुग में मिला सतयुग जैसा बॉस
इसके बाद कर्मचारी जवाब देता है कि वह डॉक्टर के पास जा रहा है और शाम सात बजे से पहले वापस आ जाएगा। आमतौर पर ऐसे मामलों में बॉस सवाल पूछते हैं या सबूत मांगते हैं। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैनेजर ने सिर्फ इतना लिखा कि ठीक है। सब सही है ना। यही छोटा सा जवाब इंटरनेट यूजर्स को बहुत छू गया। सबसे ज्यादा तारीफ उस मैसेज की हो रही है, जिसमें मैनेजर कर्मचारी से कहती है कि तुम लॉग ऑफ कर लो। बाकी काम मैं संभाल लूंगी। भारत के वर्क कल्चर में इस तरह का मैसेज बहुत कम देखने को मिलता है। लोग इसे सपनों जैसा मान रहे हैं।
टॉक्सिक वर्कप्लेस में काम कर चुका है कर्मचारी
कर्मचारी ने पोस्ट के साथ लिखा कि उनकी मौजूदा मैनेजर अब तक की सबसे अच्छी इंसान हैं। उन्होंने माना कि हो सकता है उनकी मैनेजर सबसे ज्यादा टेक्निकल न हों, लेकिन लोगों की केयर करने के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। कर्मचारी ने यह भी बताया कि इससे पहले वह कई टॉक्सिक वर्कप्लेस में काम कर चुका है, जहां न सम्मान मिलता था और न ही सराहना। कर्मचारी ने आगे यह भी लिखा कि उनकी मैनेजर देर रात तक काम करने वालों की खुलेआम तारीफ करती हैं। टीम को सबके सामने क्रेडिट देती हैं। त्योहारों पर वह घर का बना खाना ऑफिस लेकर आती हैं और सबके साथ बांटती हैं। यही बातें लोगों को बेहद पसंद आईं।