फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   elephant surprise attack on lion but what happened next with her cubs shocked internet watch viral video

Video: हाथी ने शेरनी पर किया अचानक हमला, फिर बच्चों को देखकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को सीखना चाहिए

Wed, 09 Apr 2025 02:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

Elephant Lion Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी अपने शावकों के साथ आराम कर रही है। इस दौरान हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हमले के डर से शेरनी ने अपने एक बच्चे को मुंह में दबा लिया और बचकर भागने लगी।

विज्ञापन
elephant surprise attack on lion but what happened next with her cubs shocked internet watch viral video
हाथी ने शेरनी पर किया अचानक हमला, फिर बच्चों को देखकर किया कुछ ऐसा - फोटो : X@AMAZlNGNATURE

विस्तार

Viral Video: जंगल में कई जानवर रहते हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक होते हैं। शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वो भी हाथी और जंगली भैंस जैसे जानवरों से डरता है। कई बार शेर और दूसरे जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखने को मिलते हैं। शिकार के लिए शेर किसी पर जानवर पर हमला कर देता है। अब सोशल मीडिया पर हाथी और एक शेरनी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन


वीडियो में हाथी की दयालुता को देखा जा सकता है। हाथी ने जो किया है, वो इंसानों के लिए एक बड़ी सीख है। दरअसल, जंगल में एक हाथी ने शेरनी पर हमाल बोल दिया, लेकिन जब उसने शेरनी के साथ उसके बच्चों को देखा तो, फिर उसने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी अपने शावकों के साथ आराम कर रही है। इस दौरान हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हमले के डर से शेरनी ने अपने एक बच्चे को मुंह में दबा लिया और बचकर भागने लगी। लेकिन उसके दो बच्चे वहीं छूट गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देखकर कहा जा सकता है कि जानवरों में बच्चों के प्रति बेहद प्यार होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Dire Wolves: फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त, वैज्ञानिकों का कमाल


वीडियो मे दिखी हाथी की दयालुता

जब हाथी शेरनी के दूसरे बच्चे के पास पहुंचा, तो उसने हमला नहीं किया। बच्चे को देख रुक गया और बच्चों को जाने दिया। वीडियो में हाथी की इस दयालुता को आप साफ देख सकते हैं। हाथी की इस दयालुता पर लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं। 

Indian Railways: जंक्शन, टर्निमल और सेंट्रल में क्या होता है अंतर? जानिए रेलवे क्यों देता है ये नाम

हाथी की तारीफ 

हाथी के इस वीडियो पर लोगों का कहना है कि यह सोच से भी परे हैं। यह देखकर कहा जा सकता है कि जानवरों में किसी के भी बच्चों के प्रति प्यार होता है। दूसरे यूजर का कहना है कि हाथी भी जानता है कि आखिर बच्चों से कैसे व्यवहार करना है। इस हाथी ने दिल जीत लिया। कुछ लोगों ने शेरनी तारीफ की है कि उसने अपने बच्चों को बचाना नहीं छोड़ा। वीडियो देखकर लगता है कि हाथी के पैर में चोट लगी हुई है।

वायरल वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंस से एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 23 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed