फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Elderly Man Feared Dragged Away By Crocodile In Odisha River

वायरल: बुजुर्ग को नदी में खींचकर ले गया मगरमच्छ और फिर..., पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह

Mon, 19 Oct 2026 06:26 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 19 Oct 2026 06:26 PM IST
सार

ओडिशा के जाजपुर जिले में मगरमच्छ ने बुजुर्ग पर खतरनाक हमला कर दिया। इस हमले में मगरमच्छ बुजुर्ग को नदी में खींच ले गया। इसके बाद जो हुआ, वो जानकर खड़े रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Elderly Man Feared Dragged Away By Crocodile In Odisha River
बुजुर्ग को नदी में खींचकर ले गया मगरमच्छ और फिर... - फोटो : AI

विस्तार

ओडिशा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जाजपुर जिले में मगरमच्छ के बुजुर्ग पर हमले की दर्दनाक घटना घटी है। जिले के पानिकोइली थाना इलाके के बरेई गांव के पास खरस्रोता नदी में  बुजुर्ग को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना के करीब 24 घंटे बाद शनिवार को शव नदी के किनारे मिला। मृतक की पहचान बरेई गांव के रहने वाले गजेंद्र माझी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों को डर है कि नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी लोगों के लिए खतरा साबित हो सकती है, क्योंकि लोग रोजमर्रा के कामों के लिए नदी के किनारे जाते हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गजेंद्र माझी खरस्रोता नदी के पास गए थे। तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और पानी में खींच लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने चलाया तलाशी अभियान 

अग्निशमन विभाग की टीम ने नदी में बुजुर्ग की तलाशी शुरू की। टीम ने पूरे दिन खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। फिर अगले दिन सुबह तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान साहापुर पुल के पास नदी के किनारे गजेंद्र माझी का बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पानिकोइली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

दिल्ली में कहां जलेगा सबसे बड़ा रावण, बनाने में खर्च हुए हैं 55 लाख रुपये, ऊंचाई देखकर लोग हैरान


पहले घट चुकी है ऐसी घटना

खरस्रोता नदी में एक महीने में दूसरी इस तरह की घटना घटी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से नदी के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों में उन स्थानों को लेकर खौफ है, जहां लोग हर दिन के कामों के लिए नदी के किनारे जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है। 

मिट्टी के चूल्हे में छिपा था कोबरा का पूरा परिवार, करछी चलाते ही मचा हड़कंप, वीडियो देखकर कांपे लोग

महानदी में युवक को खींच ले गया मगरमच्छ 

ओडिशा के बौद्ध जिले में महानदी में युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। मगरमच्छ ने हमला कर युवक को जबड़ों में दबोच लिया और लड़के की चीख सुनकर उसका भाई और रिश्तेदार नदी में कूद गए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे मगरमच्छ से छुड़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed