फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   effective and safe methods to repel snakes without harming them

Snake: इन चीजों से सांपों की कांपती है रूह, गंध से भागते हैं दूर, जानिए इनमें आखिर क्या है ऐसा

Wed, 22 Oct 2025 07:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 07:50 PM IST
सार

Snake: सांप बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं।

विज्ञापन
effective and safe methods to repel snakes without harming them
इन चीजों की गंध से दूर भागते हैं सांप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Snake: सांप बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत में सांपों की 69 ऐसी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 40 जमीन पर रहने वाले सांप हैं, तो वहीं 29 समुद्री सांप हैं। अगर आपके भी घर के आसापस सांप आते हैं, तो कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं, जिनसे आप उन्हें दूर भगा सकते हैं। इनकी गंध को सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इन गंधों को सूंघते ही वे वहां से दूर भाग जाते हैं। 

विज्ञापन


लहसुन और प्याज

जानवरों की एक वेबसाइट के मुताबिक, लहसुन और प्याज की गंध को सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते। इनके सल्फर कंपाउंड से निकलने वाली तीखी महक से सांप परेशान हो जाते हैं। लहसुन को कुचलकर पानी में मिलाकर स्प्रे बनाकर घर के कोनों या बगीचे में छिड़क सकते हैं।
विज्ञापन


तुलसी और पुदीना

पुदीना और तुलसी की गंध को सांप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इन दोनों पौधे को घर के आसपास लगाने से वातावरण सुगंधित रहता है औ सांपों से भी सुरक्षा मिलती है। पुदीना का तेज और ठंडा असर सांपों को वहां रुकने नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mysterious Lake: इस रहस्यमयी झील के पानी को छूते ही इंसान बन जाता है पत्थर! पास जाने से भी डरते हैं लोग

धुआं

धुआं भी सांपों को भगाने का एक असरदार तरीका है। सांपों को धुएं की गंध बहुत परेशान करती है। अगर किसी जगह पर सांपों की संभावना अधिक है, तो वहां पर धूप, कपूर या लकड़ी का हल्का धुआं करने से वे खुद दूर चले जाते हैं। 


Viral Video: चलती ट्रेन से शख्स ने की उतरने की कोशिश, फिसला पैर और फिर जो हुआ... देखने वालों की कांप गई रूह

नींबू, सिरका और दालचीनी का तेल

आप घर के आसपास नींबू के रस, सिरका और दालचीनी के तेल का घोल बनाकर छिड़काव करते हैं, तो सांप उस जगह के पास भी नहीं फटकेंगे। इन तीनों की तेज गंध उन्हें दूर भगाने में कारगर मानी जाती है। यह प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है।

Viral Video: सेल में एक साड़ी के लिए दो महिलाओं की हुई इतनी भयंकर लड़ाई, पुलिस की भी छुड़ाने में हुई हालत खराब

अमोनिया

अमोनिया की गंध को सांप बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। कपड़े या रुई को अमोनिया में भिगोकर घर के आसपास या सांपों के आने वाले रास्ते पर रख दें, तो सांप नहीं आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed