फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Drunk man ride a giraffe at Kazakhstan zoo Video viral on social media

वीडियो: जिराफ की सवारी शराबी को पड़ी महंगी, देखिए कैसे उठा-उठाकर पटका

Sat, 03 Aug 2019 12:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Drunk man ride a giraffe at Kazakhstan zoo Video viral on social media
जिराफ की सवारी कर रहा शख्स - फोटो : Instagram/turkestan today

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो काफी मजेदार होते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जिराफ की सवारी करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जिराफ ने उसे ऐसा उठा-उठाकर पटका कि उसका हालत ही खराब हो गई। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स उस वक्त शराब के नशे में था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराबी किस तरह जिराफ की सवारी करने के लिए बाड़े के ऊपर चढ़ गया और किनारे पर खड़े जिराफ की पीठ पर चढ़ गया। कुछ समय तो वो आराम से जिराफ की पीठ पर बैठा रहा और उसे सहलाता रहा, लेकिन उसके बाद जिराफ ने उसे झटक कर नीचे गिरा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि शख्स भी कुछ कम नहीं था। वो फिर से बाड़े के ऊपर चढ़कर जिराफ की पीठ पर बैठ गया, लेकिन फिर से जिराफ ने भी वैसा ही किया, जैसा पहले किया था। यानी जिराफ ने उसे फिर से नीचे पटक दिया। हालांकि उसके बाद शख्स बाहर आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस शख्स को ढूंढने में जुट गई है। 

विज्ञापन

मेट्रो.को.यूके की खबर के मुताबिक, यह घटना कजाखस्तान के शिमकेंट चिड़ियाघर की है। इस वीडियो को तुर्किस्तान टुडे ने 27 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। दो मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 95 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Туркестан | Түркістан (@turkestan_today) on

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed