फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का वो सनकी डॉक्टर, जो औरतों को जिंदा ही दफना देता था

Tue, 21 Jan 2020 02:34 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Dr death Satara Serial killer Santosh pol who killed 6 people in 13 years including 5 women
डॉक्टर संतोष पोल - फोटो : Pixabay/Social media

डॉक्टर डेथ, लोगों ने और मीडिया ने उस सनकी डॉक्टर का यही नाम दिया था। आमतौर पर डॉक्टरों का काम लोगों की सेवा करना, उनका इलाज करना और उन्हें मौत के मुंह से बचाना होता है, लेकिन यह डॉक्टर तो खुद लोगों के लिए मौत बन गया था। वह औरतों को जिंदा ही दफना देता था और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होती थी। 

Dr death Satara Serial killer Santosh pol who killed 6 people in 13 years including 5 women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस सनकी डॉक्टर का नाम संतोष पोल है। वह छह कत्ल का आरोपी है, जिसमें पांच महिलाएं और एक पुरुष है। वह महाराष्ट्र के सतारा जिले में डोम नामक जगह पर रहता था और वही पास में ही एक अस्पताल में काम करता था। साल 2016 में उसे मुंबई के दादर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। 

Dr death Satara Serial killer Santosh pol who killed 6 people in 13 years including 5 women
डॉक्टर संतोष पोल - फोटो : Social media

मामले की शुरुआत कुछ इस तरह होती है कि जून 2016 में सतारा के वाई नामक जगह से 49 वर्षीय आंगनबाड़ी शिक्षिका मंगला जेधे अचानक गायब हो गई, जिसके बाद उसके घरवालों ने शक जताया कि इसमें डॉक्टर संतोष पोल का हाथ है। चूंकि संतोष पोल एक भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता भी था और मंगला जेधे के घरवालों ने जिस पुलिस थाने में उसकी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वहां के इंचार्ज के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उसने उजागर किया था, इसलिए पुलिस भी उसके ऊपर हाथ डालने से कतरा रही थी। लेकिन बाद में जब दबाव बढ़ा तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dr death Satara Serial killer Santosh pol who killed 6 people in 13 years including 5 women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूछताछ में डॉक्टर संतोष पोल ने पुलिस को ही घुमा दिया और कहा कि मंगला जेधे के गायब होने में उसका कोई हाथ नहीं है। चूंकि पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं थे, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने मंगला जेधे के मोबाइल लोकेशन की जांच की तो पता चला कि उसका मोबाइल ज्योति मांद्रे नामक एक नर्स के पास है। ज्योति डॉक्टर संतोष पोल के साथ ही काम करती थी। इसके बाद पुलिस ज्योति को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। पूछताछ में ज्योति ने बताया कि डॉक्टर संतोष पोल ने मंगला जेधे का खून कर दिया है और उसे अपने फार्महाउस में ही दफना दिया है। 

विज्ञापन
Dr death Satara Serial killer Santosh pol who killed 6 people in 13 years including 5 women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्योति के बयान के बाद पुलिस डॉक्टर संतोष पोल के फार्महाउस पहुंची और उस जगह की खुदाई की, जहां मंगला जेधे को दफनाया गया था। चूंकि वहां पर एक नारियल का पेड़ था, तो जेसीबी की मदद से उसे हटाया गया तो जमीन के नीचे से एक कंकाल मिला। फॉरेसिंक जांच से पता चला कि वह कंकाल मंगला जेधे का ही है। इसके बाद डॉक्टर संतोष पोल की खोजबीन शुरू हुई। चूंकि उसे ये पता चल गया था कि ज्योति पुलिस के सामने अपना मुंह खोल देगी, इसलिए वो पहले ही अपने किसी रिश्तेदार के यहां मुंबई के दादर चला गया था। हालांकि 11 अगस्त को पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed