फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Greenhouse Gases: पर्यावरण प्रदूषण, जहरीली गैसों का कम हो जाएगा खतरा, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला तरीका

Tue, 14 May 2024 12:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 May 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
discovery of a type of porous material that can store carbon dioxide
कार्बन डाई ऑक्साइड, प्रदूषण - फोटो : freepik.com

दुनियाभर में बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। बढ़ती ग्रीन हाउस गैसों को लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जाहिर करते हुए इसपर समय रहते रोक लगाने की अपील की है। कई अंतराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी बढ़ते वायु प्रदूषण और वातावरण में बढ़ती गैसों को कम करने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया गया है।



इस दिशा में हाल ही में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एक विशेष प्रकार के पोरस मैटेरियल को तैयार किया है, जो वातावरण में बढ़ते हानिकारक कार्बनडाई ऑक्साइड को कम कर सकता है।

वैज्ञानिकों ने बताया दुनियाभर में तेजी से हो रहे वातावरण में बदलाव के लिए बढ़ती ग्रीन हाउस गैसें जिम्मेदार हो सकती हैं। पिछले एक दशक में कई देशों में तेजी से बढ़ती गर्मी के लिए भी इसे प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है। हालांकि वैज्ञानिकों का दावा है कि उनकी इस खोज से प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है।

discovery of a type of porous material that can store carbon dioxide
प्रदूषण की समस्या - फोटो : freepik.com

कार्बनडाई ऑक्साइड को कम करने के लिए अध्ययन

नेचर सिंथेसिस जर्नल में प्रकाशित शोध में एडिनबर्ग स्थित हेरियट-वाट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ऐसा मैटेरियल तैयार किया है जो वातावरण में बढ़ते कार्बन डाई ऑक्साइड को संरक्षित कर सकती है। टीम ने कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फर हेक्साफ्लोराइड जैसी ग्रीनहाउस गैसों के लिए उच्च भंडारण क्षमता वाले 'पिंजरे' जैसे अणु बनाए। सल्फर हेक्साफ्लोराइड कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में अधिक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है और वायुमंडल में हजारों वर्षों तक रह सकती है। 
 



शोध का नेतृत्व करने वाले डॉ. मार्क लिटिल ने कहा, यह एक रोमांचक खोज है क्योंकि हम समाज की सबसे बड़ी चुनौतियों को हल करने में मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं। 

पौधारोपण कार्बन को अवशोषित करने का एक बहुत प्रभावी तरीका है, लेकिन यह बहुत धीमा है इसलिए हमें पर्यावरण से ग्रीनहाउस गैसों को अधिक तेजी से कुशलतापूर्वक कम करने के लिए मानव-निर्मित कुछ प्रयास की आवश्यकता थी जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है।

discovery of a type of porous material that can store carbon dioxide
प्रदूषण बढ़ने के मामले - फोटो : freepik.com

एआई की भी ली जाएगी मदद

शोधकर्ताओं ने इसके लिए कंप्यूटर सिमुलेशन का उपयोग करके जानने की कोशिश की है कि ये अणु खुद से किस प्रकार से हानिकारक गैसों को एकत्रित करके वातावरण में इसके प्रकोप को कम कर सकते हैं। डॉ. लिटिल ने कहा कि भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग के माध्यम से इसे और बढ़ाया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा यदि हम तेजी से और अधिक सटीक रूप से एआई टूल का उपयोग करने में सक्षम होते हैं तो वास्तव में उस दर को भी तेज कर सकते हैं जिसकी मदद से पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के कम किया जा सकता है। गौरतलब है कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण इस बात को लेकर चिंता जताई जाती रही है कि ये वातावरण के सामंजस्य को बिगाड़ सकते हैं, जिससे बड़े-बड़े ग्लेशियर के पिघलने का भी जोखिम बढ़ सकता है। 


स्रोत और संदर्भ
Scientists discover breakthrough material that can store greenhouse gases faster than trees

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed