फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dentist pulls out the worlds longest tooth from a patient in Germany

शख्स के मुंह से निकला 'दानव दांत' यह दुनिया में सबसे लंबा

Sat, 02 Nov 2019 10:39 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Dentist pulls out the worlds longest tooth from a patient in Germany
दुनिया का सबसे लंबा मानवीय दांत - फोटो : CEN/Dr. Max Lukas

टीवी पर अगर आपने रामायण या कृष्णलीला देखा होगा तो आपको ध्यान होगा कि उसमें दिखाए जाने वाले दानवों के लंबे-लंबे दांत होते थे। पिछले साल जर्मनी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। यहां एक शख्स के मुंह से 1.46 इंच यानी 3.7 सेंटीमीटर लंबा दांत निकला था। यह दुनिया में सबसे लंबा मानवीय दांत है, जिसका नाम मंगलवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


यह दांत मिजो वोडोपिजा के मुंह से निकला था, जो मूल रूप से क्रोएशिया के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से जर्मनी के मैज शहर में रह रहे हैं। डॉक्टर मैक्स लुकास के मुताबिक, दांत में तेज दर्द की शिकायत लेकर मिजो डॉक्टर के पास पहुंचे थे। जब डॉक्टरों ने जांच की तो इतना बड़ा दांत देख कर वो भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


डॉक्टर मैक्स ने पिछले साल ही मिजो के दांत को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने के लिए आवेदन दिया था, जिसे अब जाकर मंजूरी मिली है। इसी हफ्ते उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दुनिया में सबसे लंबे दांत का वर्ल्ड रिकॉर्ड गुजरात के उर्विल पटेल के नाम था। फरवरी 2017 में उर्विल के मुंह से डॉक्टरों ने 1.44 इंच यानी 3.66 सेंटीमीटर का दांत निकाला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed