{"_id":"69a024c9621e631c3a02b64a","slug":"delivery-boy-caught-customer-berries-order-in-viral-video-guy-also-complains-in-store-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी बॉय की शख्स ने कैमरे पर खोली पोल, दिखाया ग्राहकों के ऑर्डर के साथ क्या करते हैं? देखकर खौल जाएगा खून","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
डिलीवरी बॉय की शख्स ने कैमरे पर खोली पोल, दिखाया ग्राहकों के ऑर्डर के साथ क्या करते हैं? देखकर खौल जाएगा खून
Thu, 26 Feb 2026 04:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:17 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डिलीवरी बॉय ग्राहक के ऑर्डर से सामान निकालकर खा रहा है।
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय की शख्स ने कैमरे पर खोली पोल, दिखाया ग्राहकों के ऑर्डर के साथ क्या करते हैं?
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: ज्यादातर लोग ऑनलाइन या इंस्टेंट फूड डिलीवरी ऐप से सामान मंगवाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आपकी आंखें खोल देगा। इस वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि एक डिलीवरी बॉय ने स्टोर से सामान लेने के बाद उसे खोल वहीं खा लेता है और बाकी बचे सामान को पैक कर डिलीवरी के लिए भेज देता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग डिलीवरी बॉय के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो ग्राबक के ऑर्डर से निकालकर ब्लैकबेरी खा लेता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद नाराजगी जता रहे हैं। वहां पर मौजूद दूसरे डिलीवरी बॉय ने इसका वीडियो बनाया, लेकिन वो इसके बाद भी हरकत को दोहराता दिख रहा है। वीडियो देखने के बाद से लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
डिब्बे से निकालकर खाने लगा ब्लूबेरी
वीडियो में दिख रहा है कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी स्टोर के बाहर एक डिलीवरी बॉय ग्राहक के लिए ले जा रहे बैग से ब्लूबेरी निकालकर खाने लगात है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ब्लूबेरी ग्राहक को पहुंचानी थी। वीडियो में बहुत आराम से डिलीवरी बॉय अपने बैग से इसे निकालता है और इसमें से कुछ ब्लूबेरी निकालकर खाने लगता ह। इसके बाद वो पैकेट को उसी तरह बंद करके रख देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: बोट पर सवार शख्स ने किया ऐसा खतरनाक वाटरफॉल स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
कैमरे के सामने ही खाने लगा
इस हरकत को एक शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया। शख्स कंपनी के स्टोर में जाकर भी वीडियो रिकॉर्ड करता है और जब बाहर आता है तो भी डिलीवरी बॉय कैमरे पर पोज देने लगता है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ गया है।
Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने 2000 साल पुरानी ममी का किया सीटी स्कैन, जांच में हुआ होश उड़ाने वाला खुलासा
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर x_sanki नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इस अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।