Delivery Boy: फूड डिलीवरी एजेंट आखिर क्यों नंगे पैर कर रहा था काम, वजह जानकर रो पड़ेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Food Delivery Guy Working Barefoot: सोशल मीडिया पर आए दिन कई खबरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन इनमें कुछ कहानियां प्रेरणादायक होती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में एक फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस शख्स की कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके बारे में जानकर लोग भावुक हो रहे हैं। दरअसल, इस शख्स की कहानी तब वायरल हुई जब एक शख्स ने उसे नंगे पैर फूड डिलीवरी करते देखा। इस बात से वह इतना प्रभावित हुआ कि उसने इस प्रेरणादायक कहानी को दुनिया के सामने साझा करने का फैसला लिया। इसके बाद लिंक्डइन यूजर तारिक खान ने एक फूड डिलीवरी बॉय की तस्वीर के साथ उसकी कहानी एक पोस्ट में लिखी। इस पोस्ट में उसने बताया है कि डिलीवरी एजेंट आखिर खाली पैर काम क्यों कर रहा है।
जब तारिक खान ने डिलीवरी बॉय को नंगे पैर देखकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उस दिन उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते उसका पैर और टखना सूज गया था। तारिक ने उसे कहा कि ऐसे में उसे आराम करना चाहिए। इसपर डिलीवरी बॉय ने कहा कि मेरे पास एक परिवार है, मुझे उसका पेट पालना है। इतना कहकर वह मुस्कुराया और चला गया।
इस कहानी को तारिक खान ने लिंकडिन पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभी-अभी मेरी मुलाकात एक स्विगी डिलीवरी एजेंट से हुई जो लिफ्ट में मेरे साथ नंगे पांव था। मैंने उससे पूछा कि उसने जूते क्यों नहीं पहने हैं? उसने कहा कि आज उसका एक्सीडेंट हो गया और उनके पैर और टखनों में सूजन आ गई। इस पर मैंने जवाब दिया "तो आपको आराम करना चाहिए और काम नहीं करना चाहिए।" फिर वह मुस्कुराया और कहा "मेरे पास खिलाने के लिए एक परिवार है।" इसके बाद उसने लिफ्ट से बाहर कदम रखा और कहा "गुड इवनिंग सर "
यह उन लोगों जैसा हैं जो मुझे कड़ी मेहनत करने और जरूरत पड़ने पर खुद को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। मुझे उम्मीद है कि स्विगी इस आदमी की कड़ी मेहनत को पुरस्कृत करेगा। साथ ही इस पोस्ट में तारिक ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'जो कोई भी इस आदमी की मदद करना चाहता है वह मुझे इनबॉक्स कर सकता है और मैं आपको उसका पेटीएम नंबर दे सकता हूं। वह जरूरतमंद है और उसने मुझसे कहा कि जो भी मदद करना चाहता है उसे अपना नंबर दे दो। खासतौर पर वे लोग जो उनकी निजता को लेकर चिंतित थे और मुझसे पूछ रहे थे कि क्या मैंने उनकी अनुमति ली है। साथ ही जो लोग मुझे उन्हें जूते आदि देने का सुझाव दे रहे थे, वे आगे आएं और कुछ उदारता दिखाएं।'