फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi firm gives 9 day Diwali break to all employees Switch off from email, master art of sleeping

Trending: इस कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया ऐसा तोहफा, हर कोई कर रहा तारीफ, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Sun, 12 Oct 2025 01:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Oct 2025 01:43 PM IST
सार

Trending News: एक कंपनी ने सभी का दिल जीत लिया है। दिल्ली की एक पीआर कंपनी के सीईओ ने अपने सभी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर सभी कर्मचारियों को पूरे नौ दिन की छुट्टी मिलेगी। 

विज्ञापन
Delhi firm gives 9 day Diwali break to all employees Switch off from email, master art of sleeping
इस कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया ऐसा तोहफा, हर कोई कर रहा तारीफ - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Trending News: देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। कई लोग दिवाली पर एक या दो दिन की छुट्टी की वजह से घर नहीं जा पाते हैं। वर्तमान समय में ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को सख्त आदेश दे रही हैं। ऐसे में एक कंपनी ने सभी का दिल जीत लिया है। दिल्ली की एक पीआर कंपनी के सीईओ ने अपने सभी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर सभी कर्मचारियों को पूरे नौ दिन की छुट्टी मिलेगी। 

विज्ञापन


कंपनी के इस एलान के बाद कर्मचारी बहुत खुश हो गए। दिवाली पर कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाली कंपनी का नाम एलीट मार्के है। कंपनी के कर्मचारी ने लिंक्डइन पर बताया कि लोग अक्सर काम की जगह और कंपनी के कल्चर के बारे में बातें करते हैं, लेकिन यहां तो सच में कर्मचारियों की खुशी का ख्याल रखा जाता है। 
विज्ञापन


कंपनी ने सभी को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने का दिया समय  

एक अच्छी वर्क कल्चर वालीस कंपनी उसी को माना जाता है जो अपने कर्मचारियों की जरूरतों और भलाई को सबसे ऊपर रखती है। कंपनी का मानना है कि जब कर्मचारी खुश और संतुष्ट रहते हैं, तभी संगठन आगे बढ़ता है और नए विचारों से विकास करता है। कर्मचारी ने बताया कि कंपनी ने सभी को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: वंदे भारत के सामने रेलवे ओवरब्रिज पर रील बना रहे थे कपल, दोनों की हरकत पर भड़के लोग फिर...

उन्होंने कंपनी के संस्थापक और सीईओ रजत ग्रोवर की भी तारीफ की है और कहा कि ऐसे संगठन में काम करना, जो सच में अपने कर्मचारियों की भलाई का ख्याल रखता है, वाकई गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कैसे कंपनी ने कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए समय दिया।  उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन में काम करना वास्तव में कर्मचारी कल्याण को महत्व देता है और बढ़ावा देता है, एक सच्चा सौभाग्य है। 


Viral Video: छत पर चादर के अंदर पड़ोसन के साथ लेटा हुआ था बेटा, तभी आई मम्मी, लड़की भागी और पिट गया लड़का

संस्थापक ने किया ये एलान

उन्होंने ईमेल में कर्मचारियों से नौ दिनों की छुट्टी का पूरा आनंद लेने और आधिकारिक ईमेल से दूर रहने की आग्रह किया है। सीईओ के हल्के-फुल्के, लेकिन गहरे सहानुभूतिपूर्ण रवैये ने कर्मचारियों को आराम करने, परिवार के साथ देर रात तक हंसी-मजाक करने और खूब सारी मिठाइयां खाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Viral Video: अचानक से मंदिर में घुसा 13 फिट लंबा अजगर, बाहर निकालना हुआ मुश्किल, फिर स्नेक कैचर ने खदेड़ा

कंपनी के एक प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि आमतौर पर ऐसे अपडेट भेजने वाली एचआर टीम भी हैरान रह गई। सभी कर्मचारियों ने इसे एक सुखद उपहार के रूप में स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed