फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi boys were performing stunts while standing on moving bike front of police face action after viral video

Viral Video: लड़कों को चलती बाइक पर खड़े होकर हीरोगिरी दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने वीडियो शेयर कही ऐसी बात

Sun, 05 Apr 2026 10:26 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sun, 05 Apr 2026 10:26 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में कुछ बाइक सवार युवक दिल्ली पुलिस की गाड़ी के सामने ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। 

विज्ञापन
Delhi boys were performing stunts while standing on moving bike front of police face action after viral video
चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करते लड़के - फोटो : @DelhiPolice

विस्तार

Viral Video:  सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ के लिए बच्चे हों या बड़े सभी कुछ भी करने को तैयार हैं। इसके कारण कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है, जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब इन दिनों दिल्ली से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ बाइक सवार युवक दिल्ली पुलिस की गाड़ी के सामने ही खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव, देखें वीडियो

विज्ञापन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दो लड़के बाइक पर बैठ कर जा रहे होते हैं। इतने में वो चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने लगते हैं। स्टंट करने की होड़ में वो ये भूल जाते हैं कि उनके आगे दिल्ली पुलिस की गाड़ी जा रही होती है। बता दें कि किसी ने खतरनाक स्टंट करते इन लड़कों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में बाइक और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ चालान काट दिया और अब आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


खतरनाक स्टंट करते लड़कों के इस वीडियो को खुद दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, बाइक सवारों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए, वाहन और सवारों की पहचान कर आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई की गई है और चालान जारी किया गया है। उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Viral Video: दुल्हन की विदाई में बेजुबानों के भी छलके आंसू, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें


Viral Video: जान खतरे में डालकर ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग महिला, झकझोर देगा ये वायरल वीडियो


चलती बाइक पर खड़े होकर के स्टंट करते लड़कों के इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- आजकल लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते। दूसरे यूजर ने लिखा- सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ और जिम्मेदारी के बीच के फर्क को सामने ला दिया है। तो वहीं कई यूजर्स ने पुलिस की कार्रवाई को सही बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे लोगों पर और सख्त सजा होनी चाहिए ताकि दूसरों को भी सबक मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed