{"_id":"69071bb604ad468d280b0fa8","slug":"deadly-snake-that-appears-in-winter-attacks-prey-with-just-one-bite-check-full-details-in-hindi-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deadly Snake: ठंड में नजर आने लगेगा ये सांप, होता है बेहद खतरनाक, मिनटों में कर सकता है शिकार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Deadly Snake: ठंड में नजर आने लगेगा ये सांप, होता है बेहद खतरनाक, मिनटों में कर सकता है शिकार
Sun, 02 Nov 2025 02:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:42 PM IST
सार
Deadly Snake That Appears in Winter: अन्य सांपों की तरह अजगर का भी खून ठंडा होता है और अपने शरीर का तापमान बाहरी वातावरण के मुताबिक नियंत्रित नहीं कर पाता है। इसलिए ठंड का मौसम शुरू होते ही गर्म स्थान की तलाश में निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन
ठंड में नजर आने लगेगा ये सांप, होता है बेहद खतरनाक
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Deadly Snake That Appears in Winter: मानसून की विदाई के बाद ठंड की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच वन विभाग और विशेषज्ञ अब लोगों को एक नए खतरे को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, इस समय लोगों के विशालकाय अजगर खतरा है। बारिश के मौसम में जहरीले सांप खेतों और घरों के आस-पास निकलते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में अजगर धूप सेंकने के लिए खुली जगहों पर पहुंचते हैं। यहां तक कि कभी-कभी रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
अन्य सांपों की तरह अजगर का भी खून ठंडा होता है और अपने शरीर का तापमान बाहरी वातावरण के मुताबिक नियंत्रित नहीं कर पाता है। इसलिए ठंड का मौसम शुरू होते ही गर्म स्थान की तलाश में निकल पड़ते हैं। दिन में धूप वाले इलाकों में अजगर सड़क किनारे, खेतों के मेड़ों, यहां तक कि मकानों की छतों या खुले मैदान में भी नजर आते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड के मौसम में अजगर सुप्तावस्था में जाने से पहले अपने शरीर को गर्म करते हैं। इसके लिए वह कई घंटे तक धूप में पड़े रहते हैं।
विज्ञापन
आमतौर अजगर जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन वह विशालकाय और ताकतवर होते हैं जिससे वह किसी भी छोटे जानवर या पालतू पशु का शिकार कर सकते हैं। वह मुर्गियां, बकरियां या छोटे पालतू कुत्ते तक का शिकार कर लेते हैं। अजगर बेहद खतरनाक जीव होता है।
विज्ञापन
Meat Consumption: दुनिया में किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं लोग? नाम जानकर नहीं होगा यकीन
वन विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अजगर या कोई भी सांप नजर आए, तो उसे मारने या भगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, तुरंत वन विभाग की सर्प रेस्क्यू टीम या स्थानीय वन कर्मियों को सूचना करें, क्योंकि वे प्रशिक्षित होते हैं। सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं।
Most Expensive Tea: दुनिया की सबसे महंगी चाय की पत्ती, एक किलो की कीमत है 10 करोड़, जानें क्या है खासियत
अगर आप गांव या खेतों में रहते हैं, तो आपको अपने आसपास की झाड़ियों को ज्यादा न बढ़ने दें और जगह को साफ रखें। इसके साथ ही मवेशियों को खुले में रातभर न छोड़ें। घर के आसपास के बिल, पाइप या पुराने टायर जैसे जगहों को हमेशा साफ करें, क्योंकि सांप ऐसी जगहों पर छिपे रहते हैं।