फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Daughters perform a stunning stunt while riding a Bullet in a well of death leaving both hands behind

Viral Video: मौत के कुएं में बुलेट दौड़ाती बेटियों का जबरदस्त स्टंट, दोनों हाथ छोड़कर जीता दर्शकों का दिल

Wed, 08 Oct 2025 05:19 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 05:19 PM IST
सार

Viral Video: आम तौर पर इस खेल में खतरा बहुत बड़ा होता है, लेकिन कई कलाकार अपनी हिम्मत और अभ्यास से इसे शानदार तरीके से कर दिखाते हैं। अब ऐसा ही एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां अपनी बहादुरी से सबको चौंका देती हैं।

विज्ञापन
Daughters perform a stunning stunt while riding a Bullet in a well of death leaving both hands behind
दो लड़कियों ने दिखाया खतरनाक स्टंट - फोटो : एक्स@The_Gandhian0

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब चर्चा में है। यह वीडियो किसी नॉर्मल स्टंट का नहीं बल्कि उस शो का है जिसे हम सभी मौत का कुआं कहते हैं। मेलों और सर्कस में अक्सर यह शो लगाया जाता है और दर्शक इसे देखकर उत्साहित हो जाते हैं। इसमें बाइक या कार सवार गोलाकार कुएं जैसी बड़ी लकड़ी की दीवारों पर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। देखने वालों को ऐसा लगता है जैसे कलाकार ग्रेवेटी को हरा रहे हों। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आम तौर पर इस खेल में खतरा बहुत बड़ा होता है, लेकिन कई कलाकार अपनी हिम्मत और अभ्यास से इसे शानदार तरीके से कर दिखाते हैं। अब ऐसा ही एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां अपनी बहादुरी से सबको चौंका देती हैं। वीडियो में दिखता है कि दोनों लड़कियां एक बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठती हैं। वे हंसते हुए बाइक स्टार्ट करती हैं और बिना झिझक मौत के कुएं में बाइक दौड़ाना शुरू कर देती हैं। जैसे ही बाइक दीवार पर तेजी से घूमती है, वहां मौजूद लोग हैरानी से देखते रह जाते हैं। दर्शक जोर-जोर से तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं और कई लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी करने लगते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों ने किया स्टंट
यह वीडियो एक्स पर @The_Gandhian0 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। क्लिप पर लिखे टेक्स्ट से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना पंजाब की है। स्टंट करते समय दोनों लड़कियां बिल्कुल प्रोफेशनल नजर आती हैं। एक लड़की बाइक चला रही होती है, जबकि दूसरी पीछे बैठी रहती है। खास बात यह है कि उनके चेहरे पर डर की बजाय पूरा आत्मविश्वास झलकता है।


फिल्मी सीन से कम नहीं था यह नजारा
वीडियो में एक ऐसा पल भी आता है जब बाइक चला रही लड़की दोनों हाथ छोड़ देती है। इसके बावजूद बाइक दीवार पर तेजी से चलती रहती है। यह सीन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। वहां मौजूद लोग इस पल को देखकर जोरदार शोर मचाते हैं और तालियों से माहौल और भी रोमांचक बना देते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि इन लड़कियों की बहादुरी काबिले तारीफ है। कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसी हिम्मत हर किसी में नहीं होती। वहीं कुछ यूजर्स इसे काफी जोखिम भरा कदम बता रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि यह स्टंट बहुत खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed