फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Daughter weeps beside father corpse reels made with phone in hand Video goes Viral on Internet

Viral Video: पिता की लाश के पास बैठ रोती रही बेटी, पर हाथ में फोन लेकर बनाई रील, लोग बोले- इंसानियत बची कहां

Fri, 07 Nov 2025 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Nov 2025 04:52 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में जो नजारा दिखता है, वो सच में इंसानियत पर सवाल खड़े कर देता है। दरअसल एक घर में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। माहौल बेहद गमगीन था। घर में रोने की आवाजें गूंज रही थीं, रिश्तेदार और पड़ोसी सब इकट्ठा थे।

विज्ञापन
Daughter weeps beside father corpse reels made with phone in hand Video goes Viral on Internet
हाथ में फोन लेकर पिता की लाश के पास बैठी थी लड़की - फोटो : इंस्टाग्रामrealistictrolls

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर दूसरा इंसान अपने फोन में कैमरा ऑन करता है और रील बनाना शुरू कर देता है। चाहे जगह कोई भी हो, माहौल कैसा भी हो। लेकिन अब तो हाल ये हो गया है कि लोग ये भी नहीं सोचते कि क्या कर रहे हैं और कहां कर रहे हैं। कुछ रील्स तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर गुस्सा आता है और दिमाग सुन्न पड़ जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसने हर किसी को झकझोर दिया। इस रील पर लोग भड़क गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में जो नजारा दिखता है, वो सच में इंसानियत पर सवाल खड़े कर देता है। दरअसल एक घर में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। माहौल बेहद गमगीन था। घर में रोने की आवाजें गूंज रही थीं, रिश्तेदार और पड़ोसी सब इकट्ठा थे। लेकिन इसी बीच वहां एक महिला कुछ ऐसा करती दिखी कि लोग दंग रह गए। वीडियो में देखा गया कि वो महिला, जो खुद उस बुजुर्ग की बेटी बताई जा रही है, अपने पिता की लाश के पास बैठी है। वो रो रही है, लेकिन रोते-रोते भी उसके हाथ में मोबाइल है। वो उसी वक्त रील बना रही है! किसी को भी देखकर भरोसा नहीं हुआ कि कोई अपनी इतनी बड़ी निजी त्रासदी के वक्त भी सोशल मीडिया का ख्याल रख सकता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Realistictrolls (@realistictrolls)

विज्ञापन
विज्ञापन



हाथ में फोन लेकर पिता की लाश के पास बैठी थी लड़की
क्लिप में साफ दिखता है कि वो जोर-जोर से रो रही है और कैमरे के सामने ऐसे रिएक्ट कर रही है जैसे किसी फिल्म का सीन शूट हो रहा हो। आसपास बैठी महिलाएं भी उसे बड़ी हैरानी से देखती हैं, मानो सोच रही हो, “क्या वाकई ये रील बना रही है?” वीडियो में एक पल तो ऐसा भी आता है जब वो कैमरे को अपने पिता की लाश की तरफ घुमाती है और फिर खुद के चेहरे पर वापस लाती है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा, “अब बस यही देखना बाकी रह गया था।” तो कोई बोला, “कलयुग में ऐसा ही होना बाकी था, जहां लोगों को अपने दर्द से ज्यादा कैमरे की फिक्र है।” एक यूजर ने गुस्से में लिखा, “अब लोगों को रील नहीं, इंसानियत सीखने की जरूरत है।” कई लोगों ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया की इस दौड़ में लोग असली भावनाएं खोते जा रहे हैं। किसी की मौत जैसी संवेदनशील घड़ी में भी अगर कोई कंटेंट के बारे में सोच सकता है तो वाकई वक्त बहुत बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed