{"_id":"684aae9d5390b67ee005df84","slug":"crocodile-mistook-the-drone-hovering-over-its-head-for-prey-blast-occurred-in-its-mouth-video-goes-viral-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सिर पर मंडराते ड्रोन को शिकार समझ लपका मगरमच्छ, मुंह में हुआ ब्लास्ट, वीडियो देख हो जाएंगे दंग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सिर पर मंडराते ड्रोन को शिकार समझ लपका मगरमच्छ, मुंह में हुआ ब्लास्ट, वीडियो देख हो जाएंगे दंग
Thu, 12 Jun 2025 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:29 PM IST
सार
Viral Video: घटना उस समय की है जब देव अपने ड्रोन कैमरे की मदद से एक में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वहां मौजूद एक मगरमच्छ ने ड्रोन को उड़ते हुए देखा और उसे शायद कोई पक्षी या शिकार समझ लिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ ने मुंह में दबाया ड्रोन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
हाल ही में, एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ ने उड़ते हुए ड्रोन पर हमला कर दिया। यह वीडियो देव नामक युवक ने शूट किया था, जो वाइल्डलाइफ पर काम करता है और जंगलों में ड्रोन से जानवरों की गतिविधियों को कैप्चर करता है। लेकिन इस बार जो हुआ, वह न केवल चौंकाने वाला था, बल्कि एक अहम चेतावनी भी बन गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। तो आज की इस खबर में बताने जा रहें कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना उस समय की है जब देव अपने ड्रोन कैमरे की मदद से एक में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वहां मौजूद एक मगरमच्छ ने ड्रोन को उड़ते हुए देखा और उसे शायद कोई पक्षी या शिकार समझ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ काफी देर तक पानी के भीतर छिपकर घात लगाए बैठा रहा। ड्रोन जैसे ही उसकी पहुंच में आया, उसने बिजली की तेजी से उछाल मारा और ड्रोन को अपने तेज जबड़ों में दबोच लिया।
विज्ञापन
ड्रोन को शिकार समझना मगरमच्छ को पड़ा भारी
हालांकि, यह हमला मगरमच्छ के लिए भारी पड़ गया। ड्रोन की बैटरी को जब उसने चबाना शुरू किया तो उसके मुंह से अचानक धुआं निकलने लगा। चंद सेकंड के भीतर ही एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पानी की सतह पर लहरें उठ गईं। मगरमच्छ भी कुछ देर के लिए पानी में गायब हो गया। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इस सीन ने सभी दर्शकों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने भी दी यह चेतावनी
इस पूरी घटना को देखकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वाइल्डलाइफ में टेक्नोलॉजी का उपयोग करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। जानवर अक्सर ड्रोन जैसी चीजों को असली पक्षी या किसी कोई जीव के रूप में भ्रमित कर लेते हैं। खासकर वह जानवर को हमेशा शिकार के लिए घात लगाए बैठे होते हैं। जैसे मगरमच्छ, शेर या चील ऐसी गलती कर बैठते हैं जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बैटरियां जहरीले रसायनों से बनी होती हैं और विस्फोटक भी हो सकती हैं। हालांकि, यह वीडियो पुराना है, लेकिन इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।