Tiger vs Snake: टाइगर ने विशालकाय अजगर का किया शिकार, मुंह में दबाकर घूमता आया नजर, वीडियो हुआ वायरल
Tiger vs Snake: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अजगर को मुंह में दबाकर बाघ घूम रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tiger vs Snake: जंगल में हर दिन कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो लोगों को हैरान करता है। जंगल में कौन सा जानवर कब किसका शिकार कर ले कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का एक दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक विशाल बाघ अजगर (पाइथन) को अपने जबड़ों में दबाकर जंगल की तरफ रहा है। वहां पर मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में इस अनोखे पल को रिकाॅर्ड कर लिया।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर साकेत बडोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कॉर्बेट में आए हैं तो किसी भी पल कुछ भी देखने को मिल सकता है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी भानुदास पिंगले ने अपने कैमरे में कैद किया था।
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में दिख रहा है कि बाघ पहले कुछ देर तक अजगर के पास घूमता रहता है। इसके बाद वह झुकता है और अजगर को अपने मुंह में पकड़ता है। फिर अच्छी पकड़ बनाने के लिए उसे थोड़ा इधर-उधर करता है। इसके बाद चारों तरफ देखता है और बाघ अजगर को मुंह में दबाकर झाड़ियों की तरफ चला जाता है। यह पूरा नजारा इतना दुर्लभ था कि पर्यटक भी इसे देखकर हैरत में पड़ गए।
‘Expect the unexpected’ when you are in Corbett.
— Saket Badola (@Saket_Badola) July 5, 2026
VC Bhanudas Pingle IFS pic.twitter.com/SHe2JFh0pa
Science News: 20 हजार साल पुराने जीवाश्म में मिली ये अनोखी चीज, वैज्ञानिकों के खुलासे से दुनिया हैरान
लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने हैरानी जताई है। एक शख्स ने लिखा है- जिंदगी में शायद एक बार ही ऐसा नजारा दिखाई देता है। एक अन्य ने लिखा है कि प्रकृति में कुछ भी संभव है। एक शख्स ने मजाकियां अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बाघ पर वन्यजीव कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
Viral: अमेरिका में भारी बारिश के बाद भी सड़कों पर क्यों नहीं भरता पानी? ड्रेनेज सिस्टम देख रह जाएंगे हैरान
वन्यजीव विशेषज्ञों बताता हैं कि बाघ का मुख्य भोजन हिरण, जंगली सूअर, गौर और दूसरे बड़े स्तनधारी जानवर हैं, लेकिन मौका मिलने पर वे दूसरे छोटे जानवरों या सरीसृपों का शिकार करते हैं। लेकिन इस तरह के मामले बहुत कम दिखाई देते हैं।