फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Collector Satish Kumar S Who Goes To Office By Bicycle Without Any Fanfare

Viral Video: सतना के कलेक्टर का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, जानिए आखिर क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ?

Thu, 21 Aug 2025 01:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 01:29 PM IST
सार

Viral Video: डॉ. सतीश कुमार एस, मूल रूप से तमिलनाडु के वेल्लोर के निवासी हैं। उनको मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत 28 जनवरी 2025 को सतना का कलेक्टर नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Collector Satish Kumar S Who Goes To Office By Bicycle Without Any Fanfare
सतना के कलेक्टर का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में एक शख्स साइकिल से सड़क जाता दिख रहा है। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि इसमें ऐसी क्या बात है? बहुत से ऐसे लोग हैं, जो साइकिल चलाते हैं। दरअसल, वीडियो में साइकिल से जा रहा शख्स कोई आम आदमी नहीं बल्कि सतना के कलेक्टर सतीश कुमार एस हैं। सादगी ही उनकी पहचान। वह एक आम नागरिक की तरह बिना सुरक्षा गार्ड के अपने निवास से साइकिल चलाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए।

विज्ञापन


अब उनका यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग सतना के कलेक्टर सतीश कुमार एस की तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं कि सतीश कुमार एस की चर्चा हो रही है। इसके पहले भी वह अपने अच्छे कार्यों की वजह से चर्चा में रहे हैं। 
विज्ञापन


डॉ. सतीश कुमार एस, मूल रूप से तमिलनाडु के वेल्लोर के निवासी हैं। उनको मध्य प्रदेश सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत 28 जनवरी 2025 को सतना का कलेक्टर नियुक्त किया गया। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और 2013 में आईएएस बने। भिंड जिले में कलेक्टर रहते हुए उनकी अनुशासनप्रिय प्रशासन की छवि बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


Viral News: गांव वाले को 15 अगस्त के दिन नहीं मिला लड्डू, तो गुस्साकर शख्स ने किया सीएम को फोन, कर दी शिकायत

सतना में पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एक बार उन्होंने जनसुनवाई के दौरान लापरवाही बरतने के कारण हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। डॉ. एस सतीश कुमार को साइकिल की सवारी करना बेहद पसंद है। वह कभी-कभी साइकिल से ही दफ्तर जाते हैं। अब अपने कड़क स्वाभव की वजह से भी चर्चा में आ जाते हैं। 

Viral Video: चूजे को खाने आया सांप, तभी अचानक से पहुंचा बाज और नाग का कर दिया ऐसा हाल, देख कांप जाएगी रूह

कुछ महीने पहले ही उनकी सतना का कलेक्टर बनाया गया बहै। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की है। कलेक्टर के रूप में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed