Viral Video: लड़की ने दांतों से दिखाई ऐसी कलाकारी, गाजर तराशकर बनाई कई मूर्तियां, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: वीडियो में चीन की 25 वर्षीय चेन किन ने अपने दांतों से गाजर की अनोखी मूर्तियां बनाकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बता दें कि उनकी यह अनोखी कला सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई कि देखते ही देखते उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: कुछ लोग अपनी अनोखी कला से सबको हैरान कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर चीन की 25 वर्षीय युवती चेन किन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि गाजर से हलवे या सब्जी के अलावा भी ये बन सकता है। वीडियो में चीन की 25 वर्षीय चेन किन ने अपने दांतों से गाजर को तराशकर ऐसी-ऐसी मूर्तियां बनाई हैं कि लोग दंग रह गए।
Viral Video: प्रार्थना के बीच बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में चेन यह दिखाती हैं कि वह गाजर को धीरे-धीरे काटते हुए उसे एक खास आकार देती हैं। कई बार वह खुद गाजर खाते हुए भी नजर आती हैं, जिससे यह साबित होता है कि वह किसी तरह की मशीन या औजार का उपयोग नहीं कर रही हैं। चेन किन की इस अनोखी तकनीक ने लोगों को हैरान कर दिया है। उनकी बनाई गई मूर्तियों में चीन की महान दीवार, पीली सारस की मीनार, फीनिक्स का मुकुट और मियाओ समुदाय की पारंपरिक चांदी की टोपी जैसी जटिल डिजाइन शामिल हैं। इन मूर्तियों की खास बात यह है कि इन्हें बनाने में उन्होंने किसी भी आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि लगभग पूरा काम अपने दांतों से ही किया है।
इंटरनेट की पहली दांतों से मूर्तियां बनाने वाली कलाकार
चेन पेशे से कोई प्रोफेशनल मूर्तिकार नहीं हैं। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में ग्राफिक डिजाइन और 3D मॉडलिंग की पढ़ाई की है। बचपन से ही उन्हें ड्रॉइंग और कला में इंटरेस्ट था, जिसने आगे चलकर उनकी इस अनोखी प्रतिभा को जन्म दिया। चेन खुद को 'इंटरनेट की पहली दांतों से मूर्तियां बनाने वाली कलाकार' बताती हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि शुरुआती स्टेज में गाजर को आकार देने के लिए उन्होंने चाकू की मदद ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने लगभग पूरा काम सिर्फ अपने दांतों से करना शुरू कर दिया। जटिल मूर्तियों को बनाने में उन्हें कई दिन लग जाते हैं। उदाहरण के लिए, चीन की महान दीवार जैसी एक बड़ी और बारीक संरचना बनाने में उन्हें करीब एक सप्ताह का समय लगा। अब तक चेन 100 से ज्यादा गाजर की मूर्तियां बना चुकी हैं।
दांतों की देखभाल के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी
चेन ने यह भी बताया कि वह जिन गाजरों का इस्तेमाल करती हैं, वे उनके परिवार के खेत में उगाई जाती हैं। मूर्तियां बनाने के बाद बची हुई गाजरों को खाना पकाने या जानवरों को खिलाने में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे किसी तरह की बर्बादी नहीं होती। चेन ने बताया कि लगातार दांतों से गाजर काटने की वजह से उन्हें कई बार दांतों और गालों में दर्द महसूस होता है। इतना ही नहीं, इस अभ्यास के कारण उनके जबड़े का आकार भी थोड़ा बदल गया है। अपने दांतों की देखभाल के लिए चेन खास ध्यान रखती हैं और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी बनाए रखती हैं।
Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप
Viral Video: LPG कमी के कारण, सुपरवाइजर ने मजदूरों को दी दही-चूड़ा खाने और नवरात्रि व्रत रखने की सलाह
वीडियो को खुद चेन किन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @cctv पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, एक ब्लॉगर ने दांतों का इस्तेमाल करके गाजर से चीन की महान दीवार का लघु मॉडल बनाकर ऑनलाइन धूम मचा दी है। रचनात्मकता के इस अनूठे प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित किया है।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
चेन किन कि इस अनोखी कला सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई कि देखते ही देखते उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। तो वहीं इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- उनके मुंह में जैसे कोई 3D प्रिंटर छिपा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा, शायद चेन अपने पिछले जन्म में खरगोश रही होंगी, क्योंकि गाजर और दांतों का ऐसा अनोखा इस्तेमाल कम ही देखने को मिलता है। साथ ही साथ चेन ने युवाओं को सलाह दी है कि, वे उनकी नकल करने की कोशिश न करें, खासकर बच्चे, क्योंकि उनके दांत अभी पूरी तरह विकसित नहीं होते और इससे उन्हें नुकसान हो सकता है।