{"_id":"690b09c4004eb704290dc0fd","slug":"children-were-playing-on-the-river-bank-when-an-angry-elephant-chased-them-they-started-running-2025-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: नदी किनारे खेल रहे थे बच्चे, तभी गुस्साए हाथी ने दौड़ाया, जान बचाकर लगे भागने और फिर...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: नदी किनारे खेल रहे थे बच्चे, तभी गुस्साए हाथी ने दौड़ाया, जान बचाकर लगे भागने और फिर...
Wed, 05 Nov 2025 03:14 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 05 Nov 2025 03:14 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि नदी किनारे एक डंपर खड़ा है और कुछ लोग वहां मौजूद हैं। तभी कैमरा दूसरी तरफ घूमता है, जहां तीन बच्चे नदी पार करते हुए जंगल की ओर बढ़ रहे होते हैं।
विज्ञापन
बच्चों के पीछे पड़ा हाथी
- फोटो : इंस्टाग्राम @afseena_anfar_vlogs
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जो कुछ सेकंड में लोगों को हैरान कर देता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने सच में सबकी धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीडियो में कुछ मासूम बच्चे जंगल के पास एक छोटी नदी पार करते दिखते हैं, लेकिन उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। कुछ ही पल बाद उनके सामने एक गुस्से से आग-बबूला हाथी आ जाता है और फिर जो मंजर बनता है, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि नदी किनारे एक डंपर खड़ा है और कुछ लोग वहां मौजूद हैं। तभी कैमरा दूसरी तरफ घूमता है, जहां तीन बच्चे नदी पार करते हुए जंगल की ओर बढ़ रहे होते हैं। सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है। बच्चे हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं। लेकिन अगले ही पल अचानक माहौल पूरी तरह बदल जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बच्चों के पीछे दौड़ा हाथी
जंगल की ओर से एक बड़ा हाथी तेजी से निकलता है, उसकी चिंघाड़ की आवाज चारों तरफ गूंज उठती है। ऐसा लगता है जैसे बच्चों ने गलती से उस हाथी के इलाके में कदम रख दिया हो और वह गुस्से में तमतमा उठा हो। वीडियो में साफ दिखता है कि हाथी पूरी रफ्तार से बच्चों की ओर दौड़ता हुआ आ रहा है। बच्चे पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाते फिर जैसे ही हाथी पास आता है। तीनों अपनी जान बचाने के लिए चीखते हुए भागने लगते हैं।
वीडियो देख दहल जाएगा दिल
गनीमत ये रही कि बच्चे समय रहते वहां से भागने में कामयाब हो गए। लेकिन वीडियो में दिखता है कि हाथी रुका नहीं, वो नदी के किनारे तक उनका पीछा करते हुए पहुंच जाता है। इस दौरान वहीं पास में एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल धो रहा होता है। हाथी को अपनी ओर गुस्से में आते देख वो भी डर के मारे बाइक वहीं छोड़कर उल्टे पांव भाग जाता है। उस वक्त का दृश्य वाकई दिल दहला देने वाला था। एक तरफ पानी का किनारा दूसरी तरफ गुस्से में दौड़ता हुआ हाथी और लोग चारों ओर से भागते हुए।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, लेकिन जो लोग वाइल्ड लाइफ के बारे में थोड़ा भी जानते हैं, उन्हें यह वीडियो एक गंभीर चेतावनी जैसा लगा। जंगल या जंगली जानवरों के इलाकों के पास जाना, खासकर बच्चों का, बहुत खतरनाक हो सकता है। एक छोटी-सी गलती जानलेवा साबित हो सकती है।