फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   child misbehavior with Amitabh Bachchan in KBC proves costly people make memes goes viral

Viral Memes: 'और दो बच्चों को मोबाइल', 'महानायक' के साथ बदतमीजी करना बच्चे को पड़ा भारी, लोगों ने बनाए मीम्स

Tue, 14 Oct 2025 08:23 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Oct 2025 08:23 AM IST
सार

Viral Memes: यह बच्चा लगातार अमिताभ बच्चन से गुजारिश कर रहा था कि वे सवाल तेजी से पूछें ताकि वह जल्दी-जल्दी जवाब दे सके। कुछ सवालों का जवाब तो उसने बिना ऑप्शन देखे ही दे दिया, जिससे सबको लगा कि वह काफी कॉन्फिडेंट है।

विज्ञापन
child misbehavior with Amitabh Bachchan in KBC proves costly people make memes goes viral
'केबीसी 17' में प्रतियोगी बच्चे के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@sumesh_chandak

विस्तार

टीवी का मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति वर्षों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स अक्सर अपने ज्ञान और टैलेंट से सबको चौंका देते हैं। कई लोग अमिताभ बच्चन से प्रभावित होकर आते हैं तो कई बार उनकी मौजूदगी ही कंटेस्टेंट्स को खास बना देती है। लेकिन हाल ही में शो में एक ऐसा बच्चा आया, जिसने अपनी अलग ही हरकतों से दर्शकों का ध्यान खींच लिया। हालांकि उसके बात करने के टोन ने लोगों का खूब ध्यान खींचा और लोग उसे बदतमीज भी कहने लगे हैं। इस पर कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन


वायरल वीडियो को देख लोगों का भड़का गुस्सा
यह बच्चा लगातार अमिताभ बच्चन से गुजारिश कर रहा था कि वे सवाल तेजी से पूछें ताकि वह जल्दी-जल्दी जवाब दे सके। कुछ सवालों का जवाब तो उसने बिना ऑप्शन देखे ही दे दिया, जिससे सबको लगा कि वह काफी कॉन्फिडेंट है। लेकिन इसी जल्दबाजी में एक सवाल पर वह फंस गया। हुआ यूं कि सिस्टम पर नया सवाल आते ही उसने ध्यान से देखे बिना तुरंत जवाब बताने की कोशिश की। बाद में जैसे ही उसने ऑप्शन देखे तो वह बार-बार बिग बी से कहने लगा, “ऑप्शन 4 को लॉक कर दीजिए, चार बार लॉक कीजिए।” बच्चन साहब ने भी उसकी जिद मानते हुए जवाब लॉक कर दिया, लेकिन वह गलत निकला।
विज्ञापन


बच्चे पर बनने लगे खूब सारे मीम्स
बस यहीं से सोशल मीडिया पर इस बच्चे की चर्चा शुरू हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने मीम्स बनाना शुरू कर दिया और बच्चे को ट्रोल करने लगे। किसी ने लिखा कि यह कोबीसी के इतिहास का सबसे मजेदार और संतोषजनक क्लाइमैक्स था। वहीं एक यूजर ने बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार देने की बात कह डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचायत सीरीज को जोड़ते हुए बनाया मीम
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। पंचायत वेब सीरीज का एक फेमस सीन, जिसमें विधायक और सचिव टोन को लेकर बहस करते हैं, उसे एडिट करके इस वीडियो से जोड़ा गया। यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “शायद यही बच्चन साहब के दिमाग में चल रहा होगा।” एक और पोस्ट में अमिताभ बच्चन की दो तस्वीरें डालकर लिखा गया, “वह 83 साल के हैं और इस उम्र में ये सब डिजर्व नहीं करते।”




बच्चे के मुंह पर लगाया ताला
कुछ क्रिएटिव लोग बच्चे की एडिटेड क्लिप भी बनाने लगे। एक वीडियो में बच्चे के मुंह पर ताला लगा दिखाया गया और लिखा गया, “ये करना चाहिए था।” वहीं, कुछ यूजर्स ने इस मुद्दे को बच्चों की परवरिश से भी जोड़ दिया। एक शख्स ने बच्चे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जब आप अपने बच्चे को दो साल की उम्र में ही फोन दे देते हैं और उसे हर चीज़ आसानी से मुहैया कराते हैं तो नतीजा ऐसा ही होता है।” हालांकि, हर किसी ने बच्चे का मजाक नहीं उड़ाया। कुछ लोग उसके सपोर्ट में भी सामने आए। उनका कहना था कि बच्चे को इतनी छोटी सी गलती पर ट्रोल करना सही नहीं है। आखिरकार वह बच्चा ही तो है, जो उत्साह में जरा ज्यादा बोल गया।





लोगों ने की ट्रोलिंग
इंटरनेट पर ट्रोलिंग का असर कितना गहरा हो सकता है, यह इस मामले से साफ दिखाई देता है। किसी ने यहां तक लिख दिया, “लाइक करिए अगर आप भी मेरी तरह इस बच्चे पर हाथ उठाना चाहते हैं।” ऐसे कमेंट्स ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या मजाक और ट्रोलिंग की भी एक हद नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed