Viral Video: सड़क पर चल रही थी बस तभी ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 9 गाड़ियों को रौंदा, ऑटो वाले की हालत गंभीर
Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बस ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, तभी अचानक उसे दौरा पड़ा और उसका शरीर पूरी तरह से ढीला पड़ गया। जैसे ही ड्राइवर पर से नियंत्रण हट गया। बस सीधा सड़क पर मौजूद वाहनों की तरफ बढ़ गई।
Please wait...
विस्तार
बेंगलुरु से एक ऐसा हादसा सामने आया है जिसने वहां के लोगों को हिला कर रख दिया। ये दर्दनाक घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास घटी, जहां एक बस चालक को अचानक बस चलाते समय दिल का दौरा पड़ गया। इसी वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े और चल रहे कई वाहनों से टकरा गई। इस पूरे वाकये की तस्वीरें बस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बस ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, तभी अचानक उसे दौरा पड़ा और उसका शरीर पूरी तरह से ढीला पड़ गया। जैसे ही ड्राइवर पर से नियंत्रण हट गया। बस सीधा सड़क पर मौजूद वाहनों की तरफ बढ़ गई। बस ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल 9 वाहन बस की चपेट में आ गए। इनमें ऑटो, कार, बाइक और स्कूटर जैसे वाहन शामिल थे।
🚨Bengaluru, Karnataka: Yesterday, near Chinnaswamy Stadium, a bus driver suffered a heart attack and lost control of the bus, crashing into 9 vehicles. The entire incident was captured in the bus’s CCTV. pic.twitter.com/5ptRSoHgtG
विज्ञापन विज्ञापन— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) October 12, 2025
बस कंडक्टर को आया हार्ट अटैक
बस में उस समय कंडक्टर भी मौजूद था। जैसे ही उसने ड्राइवर को बेहोश होते देखा, वह तुरंत आगे बढ़ा और बस को संभालने की कोशिश करने लगा। उसने पूरी ताकत लगाई कि किसी तरह बस रुक जाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई।
ऑटो ड्राइवर को आई गंभीर चोटें
घटना के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। टक्कर लगने से सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं और उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बाकी घायल लोगों को भी पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए। इस मामले में कुब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा सके। प्रशासन ने कहा है कि सभी घायलों को मेडिकल सुविधा दी जा रही है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ड्राइवर की हालत देख लोग रह गए दंग
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोग हैरान रह गए। किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी कि चलते-चलते अचानक ऐसा हादसा हो सकता है। बस ड्राइवर की हालत को देखकर कई लोग दंग रह गए, वहीं दूसरी तरफ वाहनों के क्षतिग्रस्त होने और ऑटो ड्राइवर की हालत ने सभी को चिंतित कर दिया।