फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bus conductor amar maibam documentary Highways of Life gets best film award in docfest

10 साल तक बस कंडक्टर की नौकरी करने वाले इस शख्स की पहली डॉक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

Tue, 30 Jun 2020 04:28 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 30 Jun 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
bus conductor amar maibam documentary Highways of Life gets best film award in docfest
अमर माईबाम - फोटो : Facebook/Santa Khurai

किसी भी डायरेक्टर के लिए उसकी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलना सबसे खुशी की बात होती है, लेकिन ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है कि किसी को उसकी पहली ही फिल्म के लिए अवॉर्ड मिल जाए। ऐसा हुआ है मणिपुर की राजधानी इम्फाल के रहने वाले अमर माईबाम के साथ। वो एक ऐसे शख्स हैं जो करीब 10 साल तक बस कंडक्टर की नौकरी करते रहे और उसके बाद 2014 से 2018 के बीच करीब चार साल तक वो इम्फाल से मोरे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ड्राइवरों के साथ घूमते रहे और वीडियो शूट करते रहे। 

विज्ञापन


फिर उस वीडियो को उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री का रूप दे दिया और उस डॉक्यूमेंट्री को अब आठवें डॉकफेस्ट अवॉर्ड में इंटरनेशनल कैटेगरी (अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी) में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म का नाम है 'हाईवेज ऑफ लाइफ', जिसे 'फिल्म डिवीजन ऑफ इंडिया' ने प्रोड्यूस किया है जबकि बिज्जू दास ने एडिटिंग की है। 
विज्ञापन


सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि डॉकफेस्ट अवॉर्ड में 124 देशों की 1799 फिल्में शामिल थीं, जिसमें अमर माईबाम की फिल्म ने बाजी मार ली। डॉकफेस्ट अवॉर्ड में शामिल होने वाली यह भारत की इकलौती फिल्म थी और अमर की भी। सिर्फ यही नहीं, इस फिल्म फेस्टिवल में अमर की फिल्म को चार और अवॉर्ड मिले हैं, जिसमें बेस्ट नॉन फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट एडिटिंग शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर माईबाम की यह डॉक्यूमेंट्री कुल 52 मिनट की है, जिसमें ट्रक ड्राइवरों की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है कि किस तरह वो अपनी जान को जोखिम में डालकर डाईवे पर ट्रक चलाते हैं। यहां तक कि वो ट्रक के नीचे ही सो भी जाते हैं और जो मिलता है उसे खाकर संतुष्ट हो जाते हैं।   

'हाईवेज ऑफ लाइफ' का टीजर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed