फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride refused to marry as there was no AC facility in the hall said they will make my life hell in Viral News

Viral Video: हॉल में नहीं थी AC की व्यवस्था तो दुल्हन ने शादी करने से किया मना, बोली-मेरी जिंदगी नरक बना देंगे

Thu, 12 Jun 2025 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

Viral Video: जानकारी के अनुसार शादी का प्रोग्राम दूल्हे के परिवार ने तय जगह पर रखा था। लेकिन शादी वाले दिन वहां बहुत ज्यादा गर्मी थी और हवा आने की भी कोई सही व्यवस्था नहीं थी। दुल्हन को वहां बहुत घुटन महसूस हुई।

विज्ञापन
Bride refused to marry as there was no AC facility in the hall said they will make my life hell in Viral News
हॉल में नहीं थी AC की व्यवस्था तो दुल्हन ने शादी करने से किया मना - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हाल ही में, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद कस्बे से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दुल्हन ने सिर्फ इसलिए शादी करने से मना कर दिया क्योंकि शादी वाले जगह पर एसी नहीं था। यह खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोग इस बात को लेकर लोगों को काफी हैरानी भी हो रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
जानकारी के अनुसार शादी का प्रोग्राम दूल्हे के परिवार ने तय जगह पर रखा था। लेकिन शादी वाले दिन वहां बहुत ज्यादा गर्मी थी और हवा आने की भी कोई सही व्यवस्था नहीं थी। दुल्हन को वहां बहुत घुटन महसूस हुई। उसने कहा कि ऐसी गर्मी और तकलीफ में वह शादी नहीं कर सकती। उसने मांग की कि वहां एसी लगाया जाए। दुल्हन की यह बात सुनकर दोनों परिवारों में बहस शुरू हो गई। दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन की बात को ज्यादा अहमियत नहीं दी और इस पर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान दूल्हे पक्ष ने दुल्हन और उसके घरवालों के साथ गलत बर्ताव भी किया।
विज्ञापन


AC न होने की वजह से दुल्हन ने शादी से किया इनकार
इन सब बातों से परेशान होकर दुल्हन ने मंडप छोड़ दिया और शादी से साफ मना कर दिया। उसका कहना था कि अगर वह ऐसे माहौल और सोच वाले लोगों में शादी करती है तो उसका जीवन दुखों से भर जाएगा और उसे कभी इज्जत नहीं मिलेगी। इसलिए उसने फैसला किया कि वह यह शादी नहीं करेगी। यह घटना शनिवार रात की है। जब मामला बढ़ गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शमशाबाद थाने के प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुल्हन अपना फैसला ले चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन ने लगाया दहेज मांगने का आरोप
इतना ही नहीं, दुल्हन की मां ने दूल्हे के परिवार पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है और पुलिस में इसकी शिकायत की है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग दुल्हन के फैसले को सही बता रहे हैं और कह रहे हैं कि हर किसी को सम्मान के साथ जीने का हक है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि शादी जैसे रिश्ते को इतनी छोटी सी बात पर नहीं तोड़ना चाहिए था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed