{"_id":"6836a325fa4ecd3b500e997c","slug":"boys-were-doing-dangerous-stunts-in-the-name-of-sports-in-the-swimming-pool-video-goes-viral-on-internet-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: स्विमिंग पूल में खेल के नाम पर जानलेवा स्टंट कर रहे थे लड़के, एक गलती से जान पर आ जाएगी बात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: स्विमिंग पूल में खेल के नाम पर जानलेवा स्टंट कर रहे थे लड़के, एक गलती से जान पर आ जाएगी बात
Wed, 28 May 2025 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 28 May 2025 11:26 AM IST
सार
Viral Video: इस खतरनाक करतब को देखकर लोग हैरान हैं। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि स्लाइड से नीचे गिरते लोग पूरी रफ्तार से पानी में छलांग लगा रहे हैं, और उन लड़कों को ऐन मौके पर हटते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
पूल में लोग कर रहे ते जानलेवा स्टंट
- फोटो : इंस्टाग्राम @sarcasmicbhaii
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक वाटर पार्क की एक स्लाइड के पास जानलेवा स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नजर आता है कि एक बड़े वॉटर स्लाइड से लोग तेजी से नीचे फिसलते हुए स्विमिंग पूल में गिर रहे हैं और ठीक उसी समय कुछ लड़के स्लाइड के सामने खड़े होकर आखिरी पल में वहां से हट जाते हैं। अगर इनसे जरा सी चूक हो जाए तो जान पर बन सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस खतरनाक करतब को देखकर लोग हैरान हैं। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि स्लाइड से नीचे गिरते लोग पूरी रफ्तार से पानी में छलांग लगा रहे हैं, और उन लड़कों को ऐन मौके पर हटते हुए देखा जा सकता है। यह नजारा ना केवल जोखिम भरा है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भीड़भाड़ वाली जगहों, खासकर वाटर पार्क्स में सुरक्षा व्यवस्था कितनी लचर हो सकती है। वीडियो किसी वाटर पार्क का है, जहां गर्मी से निजात पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by SarcasmicBhai 🔥 - Raghav Behl (@sarcasmicbhaii)
विज्ञापन
यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इस तरह की मस्ती को गैर-जिम्मेदाराना बताया है और कहा है कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह की जानलेवा हरकतें किसी भी सूरत में सही नहीं होनी चाहिए। लोगों का मानना है कि इस तरह के कारनामों पर नजरअंदाज करने के बजाय सख्त कदम उठाए जाने चाहिए और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही वाटर पार्क्स में सख्ती से सुरक्षा नियम लागू करवाने की मांग भी उठ रही है।
लोगों ने जाहिर किया गुस्सा
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @sarcasmicbhaii से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे हजारों बार देखा और पसंद किया जा चुका है। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने इसमें दिखाए गए खतरनाक स्टंट पर गुस्सा जाहिर किया है। यूजर्स ने वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर एक बार भी चूक हो गई तो ऊपर पहुंचने में देर नहीं लगेगी।" दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, "इन लोगों ने शायद फाइनल डेस्टिनेशन फिल्म नहीं देखी है।" तीसरे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "ऐसे स्टंट करते-करते एक दिन बड़ा हादसा हो जाएगा।" वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।