{"_id":"68c26363c7c7ee09e50d871b","slug":"boy-marries-in-a-moving-train-girl-keeps-saying-papa-won-t-agree-still-he-put-sindoor-in-her-maang-video-viral-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चलती ट्रेन में लड़के ने की शादी, लड़की बोलती रह गई- पापा नहीं मानेंगे, फिर भी मांग में भरा सिंदूर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चलती ट्रेन में लड़के ने की शादी, लड़की बोलती रह गई- पापा नहीं मानेंगे, फिर भी मांग में भरा सिंदूर
Thu, 11 Sep 2025 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:02 PM IST
सार
Viral Video: यह पूरा मामला सिर्फ 24 सेकंड के वीडियो में कैद है। क्लिप में साफ दिखता है कि ट्रेन की साइड लोअर बर्थ पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए हैं। दोनों के आसपास लड़के के कुछ दोस्त भी मौजूद हैं। बातचीत के दौरान लड़की कई बार कहती है कि उसके पापा इस रिश्ते को कभी मंजूर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
लड़के ने जबर्दस्ती की लड़की से शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम @asli.shubhh
विस्तार
इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर देता है, वो भी एक चलती हुई ट्रेन की एसी बोगी में। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की बार-बार उसे मना करती रहती है और साफ कहती है, “मेरे पापा नहीं मानेंगे”, लेकिन इसके बावजूद लड़का अपनी ज़िद पर अड़ा रहता है और आखिरकार जबरन उसकी मांग भर देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह पूरा मामला सिर्फ 24 सेकंड के वीडियो में कैद है। क्लिप में साफ दिखता है कि ट्रेन की साइड लोअर बर्थ पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए हैं। दोनों के आसपास लड़के के कुछ दोस्त भी मौजूद हैं। बातचीत के दौरान लड़की कई बार कहती है कि उसके पापा इस रिश्ते को कभी मंजूर नहीं करेंगे। लेकिन बोगी में बैठे लड़के के दोस्त लगातार लड़की को शादी के लिए राज़ी करने की कोशिश करते हैं और माहौल को हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज में आगे बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
लड़के ने जबरदस्ती भरी लड़की की मांग
इसी बीच वीडियो बनाने वाला शख्स लड़के से पूछता है, “तू खुश है न?” लड़का तुरंत हां में जवाब देता है। इसके बाद वही सवाल लड़की से भी किया जाता है। थोड़ी झिझक के बाद लड़की भी “हां” कह देती है। जैसे ही दोनों की हामी मिलती है, लड़का अचानक उठता है और अपनी जेब से सिंदूर निकालकर लड़की की मांग में भर देता है। यह सब कुछ चलते हुए ट्रेन में, सभी दोस्तों के सामने होता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस पर जबरदस्त चर्चा छिड़ गई। इंस्टाग्राम अकाउंट @asli.shubhh से इसे शेयर किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया, “अच्छा-खासा एंटरटेनमेंट हो गया।” इस छोटे से क्लिप ने देखते ही देखते इंटरनेट पर तूफान मचा दिया और लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताया तो कुछ ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “कुछ दिनों में कोई तो निपटेगा या तो ड्रम या फ्रिज।” मतलब उसने इशारा किया कि शादी के बाद दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने इसे “ट्रेन वाली प्रेमकथा” कह दिया। एक अन्य ने तंज कसते हुए लिखा, “बस दो-चार हफ्तों में सारा भूत उतर जाएगा।”