{"_id":"69b5458db0b987078d0a363c","slug":"biker-help-from-border-roads-organisation-in-repairing-bike-brake-without-taking-single-penny-2026-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: बाइक खराब होने पर पहाड़ों में फंस गया था बाइकर, सेना के जवानों ने की मदद और फिर, वीडियो जीत लेगा दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: बाइक खराब होने पर पहाड़ों में फंस गया था बाइकर, सेना के जवानों ने की मदद और फिर, वीडियो जीत लेगा दिल
Sat, 14 Mar 2026 04:55 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 04:55 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है। इसमें एक बाइकर की बाइक पहाड़ों पर खराब हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
बाइक खराब होने पर पहाड़ों में फंस गया था बाइकर, सेना के जवानों ने की मदद और फिर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: कभी-कभी लोग मुसीबत में फंस जाते हैं। इस दौरान उनको समझ में नहीं आता कि वो क्या करें और किससे मदद मांगें। हालांकि, कुछ लोग होते हैं, जो मदद के लिए सामने आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एक बाइकर की ऊंचे पहाड़ों पर बाइक खराब हो रही है और वो इधर-उधर भटक रहा था। इस दौरान उसे बीआरओ की वर्कशॉप नजर आ गई और उसकी परेशानी दूर हो गई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के मुताबिक, बाइकर का नाम अंकित है, जो एक ब्लाॅगर हैं। वीडियो में वो बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की वर्कशॉप पर जाते हुए दिख रहे हैं। यहां पहुंचने पर वो जावनों को अपनी समस्या बताते हैं। उन्होंने कहा कि सर मैं दिल्ली से आया हूं और मेरी बाइक के ब्रेक खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
वीडियो में जवान पहले मदद करने से इंकार करते हैं, लेकिन फिर अंकित गुजारिश करते हैं और वो कहते हैं कि एक बार आप देख लीजिए। फिर जवान अंकित की बाइक को ठीक कर देते हैं। जवानों ने बाइक बनाने की कोई फीस भी नहीं ली। उन्होंने कहा कि यह सरकारी विभाग है।
विज्ञापन
Weird News: क्यों इतना मंहगा बिकती है गाय की पथरी? कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
View this post on Instagram
Viral Video: पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- क्या यह कानूनी है?
View this post on Instagram
Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
क्या है बीआरओ?
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का गठन 7 मई 1960 को किया गया था। बीआरओ का गठन भारत के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे (सड़क, पुल) के विकास के उद्देश्य किया गया था। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीआरओ ने काफी विकास किया है। वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं और जय हिंद लिख रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- दिल जीत लिया सर।