फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bhangarh Fort Alwar Rajasthan The Mystery Fort

ऐसा किला जहां लोग मानते हैं भूत-प्रेत का साया, सूर्यास्त के बाद किले में जाना है मना

Mon, 30 Aug 2021 06:34 PM IST
शशि सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bhangarh Fort Alwar Rajasthan The Mystery Fort
भानगढ़ किला

राजस्थान किलों का गढ़ है और हर किले की अपनी एक अलग दांस्ता है। इन्हीं किलों में से एक हैं राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पर्वतमाला में स्थित भानगढ़ किला। ये किला पहाड़ियों पर ढलान वाले इलाके में तल पर स्थित है। यह किला सुंदर वास्तुकला, मंदिर,  और उद्यान से सज्जित है, लेकिन अब ये एक खंडहर में तब्दील हो चुका है, जो देखने में काफी भयानक लगता है। यह किला अपनी बनावट की वजह से कम और अपने भूतिया किस्सों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहता है। यहां पर किले के भीतर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी कई अजीब अनुभव हुए हैं, यहां पर लोगों का कहना है कि किले के भीतर कुछ संदिग्ध घटनाएं महसूस की गई हैं। इस किले को लेकर कई कहानियां भी प्रचलित हैं। इस किले के पास के लोग भी किले के पास जाने के कतराते हैं।

विज्ञापन

रात के समय जाना है मना
भानगढ़ किले से जुड़े किस्सों की वजह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भी यहां पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के सूर्यास्त के बाद किले में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है, इसलिए यहां पर वकायदा एक नोटिस लगाया गया है जिसपर लिखा है कि यहां सूर्योंदय से पहले और सूर्यास्त के बाद इस किले में जाने पर प्रतिबंध है। लोगों का मानना है कि जो भी इंसान यहां पर रात के समय गया है वो कभी लौटकर वापस नहीं आया है। हांलांकि इस बात को कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये सभी बातें आज भी रहस्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किले को माना जाता है श्रापित
इस किले के भूतिया होने के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं, जिनके अनुसार माना जाता है कि ये किला एक तांत्रिक के श्राप के कारण बर्बाद हो गया। यहां आने वाले पर्यटकों ने भी इस बात को स्वीकारा है कि यहां पर कई तरह की आहट सुनने की मिलती है। 

हम किसी भी तरह के अंधविश्वास के बढ़ावा नहीं देते हैं और न ही किसी भी बात की कोई पुष्टि नहीं करते हैं। ये सिर्फ लोक प्रचलित मान्यताओं का कहना है। अगर आप किले घूमने के शौकिन हैं तो यहां पर दिन के समय घूम सकते हैं। यह अभी भी लोगों के घूमने के लिए खुला हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed