{"_id":"5e3521688ebc3e8d3f520351","slug":"around-10-thousand-people-over-55-years-in-the-netherlands-have-a-death-wish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में 10 हजार लोगों ने सरकार से मांगी इच्छा मृत्यु, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में 10 हजार लोगों ने सरकार से मांगी इच्छा मृत्यु, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबा जीवन जीने की इच्छा हर किसी की होती है, लेकिन कुछ लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं या अन्य कारणों से सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग भी करते हैं। हालांकि इनकी संख्या इक्का-दुक्का ही होती है, लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां एक-दो नहीं बल्कि 10,156 लोगों ने सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग की है। इन सभी लोगों की उम्र 55 साल से ज्यादा है। यह चौंकाने वाला खुलासा उस देश की सरकार के एक शोध में हुआ है।
2 of 4
नीदरलैंड की संसद
- फोटो : Social media
इस देश का नाम है नीदरलैंड। शुक्रवार को यहां की संसद में देश के स्वास्थ्य मंत्री और डच सांसद क्रिस्चियन डेमोक्रेट ह्यूगो डि जोंग ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नीदरलैंड में इच्छा मृत्यु मांगने वाले लोगों की आबादी देश की कुल जनसंख्या का 0.18 फीसदी है। दरअसल, ये लोग गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और अपनी जिंदगी को खुद खत्म करना चाहते हैं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
वैन विजगार्डन कमीशन ने इच्छा मृत्यु के इस शोध की रिपोर्ट तैयार की है। स्वास्थ्य मंत्री डि जोंग ने कहा कि यह सरकार और समाज के लिए एक प्रमुख सामाजिक मुद्दा है। इस पर तुरंत कोई फैसला लेना होगा। उन्होंने सलाह दी कि सरकार को इच्छा मृत्यु मांगने वाले ऐसे लोगों की मदद करनी होगी और उन्हें जीने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
डी 66 पार्टी और विपक्ष की सांसद पिया डिज्क्स्ट्रा ने घोषणा की कि वह 75 साल से अधिक उम्र के लोगों को इच्छा मृत्यु का अनुरोध करने संबंधी संसद में एक विधेयक पेश करेंगी, ताकि लोग अपने जीवन का एक गरिमापूर्ण अंत कर सकें। आपको बता दें कि नीदरलैंड इच्छा मृत्यु को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला देश था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2001 में देश में बड़ी संख्या में लोगों ने इच्छा मृत्यु की मांग की थी और लगातार इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही थी, इसीलिए सरकार ने इसपर प्रतिबंध लगा दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।