फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Armed robber kisses elderly woman and refuses to take cash inside a pharmacy in brazil video viral

दयालु चोर: महिला के माथे पर किस कर बोला- नहीं चाहिए आपका पैसा, वीडियो वायरल

Sat, 19 Oct 2019 01:08 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Armed robber kisses elderly woman and refuses to take cash inside a pharmacy in brazil video viral
चोर ने दिखाई दरियादिली - फोटो : Youtube

आपने दुनिया में एक से बढ़कर एक चोर देखे होंगे, जो चोरी करने के लिए मारपीट या किसी की हत्या करने से भी गुरेज नहीं करते, लेकिन सोशल मीडिया पर एक चोर का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद आप उसे दयालु चोर कहें तो गलत नहीं होगा। दरअसल, चोर ने महिला के माथे पर किस कर उससे पैसे लेने से मना कर दिया। 

विज्ञापन

यह घटना ब्राजील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां बंदूकधारी दो चोर लूटने के इरादे से अचानक दवाई की दुकान में घुस गए और दुकान के कर्मचारी से पैसे की मांग की। इस दौरान दुकान में एक उम्रदराज महिला भी मौजूद थी। वह भी अपने पैसे निकाल कर एक चोर को देने लगी, लेकिन उसने महिला से पैसे लेने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोर ने महिला के माथे पर किस किया और कहा, 'नहीं मैम, आप शांत रहिए, मुझे आपका पैसा नहीं चाहिए।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर बाद में लगभग 71 हजार रुपये नकद और कुछ सामानों के साथ दुकान से फरार हो गए। इस अनोखी चोरी का वीडियो 17 अक्तूबर को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed